Find My Device Network: गूगल जल्द लॉन्च करेगा नया एप, खोए हुए फोन को खोजना होगा आसान
सबसे खास बात यह है कि एपल के फाइंड माय की तरह Find My Device नेटवर्क भी ऑफलाइन काम करेगा यानी आप ऑफलाइन भी किसी डिवाइस या अपने फोन को ट्रैक कर सकेंगे। इसके साथ फास्ट पेयरिंग का भी ऑप्शन मिलेगा।

विस्तार
टेक इंडस्ट्री में आज भी एपल ट्रेंड सेटर है। एपल जो भी प्रोडक्ट लाता है, पूरी इंडस्ट्री उसकी कॉपी करती है। इस लिस्ट में गूगल का भी नाम है। गूगल भी एपल को कॉपी करता है। गूगल के पास पहले से फाइड माय फोन है जिसका मुकाबला एपल के फाइंड माय से है।
अब गूगल Find My Device नेटवर्क को लॉन्च करने वाला है जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह पहले वाले वर्जन के मुकाबले बेहतर होगा और एपल के फाइंड माय की तरह सटीकता से काम करेगा।
Find My Device नेटवर्क की घोषणा पिछले साल हुई थी और अब कहा जा रहा है कि Find My Device को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। Find My Device नेटवर्क आईफोन के फाइंड माय की तरह ही काम करेगा और यूजर्स अपने गैजेट को इसकी मदद से ट्रैक कर सकेंगे।
- AI: अश्विनी वैष्णव ने कहा- एआई पर लगाम के लिए बनेगा कानून, चुनाव के बाद जारी होगी एडवाइजरी
- AI Tool: लॉन्च हुआ कमाल का एआई टूल, फोटो देखते ही तुरंत बना देगा वीडियो
- X Update: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एलन मस्क ने लॉन्च किया कम्युनिटी नोट्स, जानें इसके बारे में
- Facebook Update: बदल गया मोबाइल एप के वीडियो प्लेयर का इंटरफेस, अब मिलेगा फुल स्क्रीन मोड