YouTube: यूट्यूब ने OpenAI पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- सोरा की ट्रेनिंग के लिए हो रहा हमारे वीडियो का इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Apr 2024 11:29 AM IST
सार

सोरा ओपनएआई का नया टूल है जो कि टेक्स्ट की मदद से वीडियो तैयार करता है। यूट्यूब का आरोप है कि ओपनएआई अपने सभी टूल को ट्रेंड करने के लिए गूगल और यूट्यूब का डाटा का इस्तेमाल कर रहा है।

विज्ञापन
YouTube says OpenAI might be using its videos to train Sora
OPEN AI Sora - फोटो : OPEN AI

    विस्तार

    YouTube के सीईओ नील मोहन ने ओपनएआई द्वारा अपने प्लेटफॉर्म के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता व्यक्त की है। यूट्यूब ने कहा है कि ओपनएआई अपने टेस्क्ट टू वीडियो टूल को ट्रेंड करने के लिए यूट्यूब के वीडियोज का इस्तेमाल कर रहा है जो कि पॉलिसी का उल्लंघन है।

    उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्लेटफॉर्म पर कंटेंट अपलोड करने वाले क्रिएटर्स को उम्मीद है कि उनके काम का उपयोग कुछ शर्तों के अनुसार किया जाएगा, जो स्क्रिप्ट या वीडियो बिट्स के एक हिस्से के इस्तेमाल पर रोक लगाते हैं। सोरा ओपनएआई का नया टूल है जो कि टेक्स्ट की मदद से वीडियो तैयार करता है। यूट्यूब का आरोप है कि ओपनएआई अपने सभी टूल को ट्रेंड करने के लिए गूगल और यूट्यूब का डाटा का इस्तेमाल कर रहा है।

    विज्ञापन

    ओपनएआई पर लगे इन आरोपों पर माइक्रोसॉफ्ट ने अभी तक कुछ नहीं कहा है। माइक्रोसॉफ्ट ने ओपनएआई में सबसे ज्यादा निवेश किया है। एआई को लेकर इंडस्ट्री में भयंकर प्रतिस्पर्धा हो रही और इसी बीत टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में कंपनी की एआई इंजीनियरिंग टीम में काम करने वाले इंजीनियरों के लिए मुआवजे पैकेज में बढ़ोतरी की योजना का खुलासा किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें