Social Media: 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
यह बयान उस दुखद घटना के कुछ ही घंटों बाद आया है जिसमें फ्रांस के पूर्वी शहर नोझों (Nogent) के एक मिडिल स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने एक 31 वर्षीय स्टाफ मेंबर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ। छात्र ने दोनों पर एक ही चाकू से वार किया।

विस्तार
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने संकेत दिए हैं कि 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले महीनों में यूरोपीय संघ (EU) इस पर कोई कदम नहीं उठाता, तो फ्रांस खुद इस दिशा में सख्त कानून बनाएगा।
यह बयान उस दुखद घटना के कुछ ही घंटों बाद आया है जिसमें फ्रांस के पूर्वी शहर नोझों (Nogent) के एक मिडिल स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने एक 31 वर्षीय स्टाफ मेंबर की चाकू मारकर हत्या कर दी। हमले में एक पुलिस अधिकारी भी घायल हुआ। छात्र ने दोनों पर एक ही चाकू से वार किया।
फ्रांस 2 टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा, “हमें 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाना होगा। मैं यूरोप से इस दिशा में प्रयास की उम्मीद कर रहा हूं। अगर नहीं हुआ, तो फ्रांस अकेले ही कदम उठाएगा। हम अब और इंतजार नहीं कर सकते।” उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं में बढ़ती हिंसा की संस्कृति को बढ़ावा देने में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की अनियंत्रित पहुंच एक बड़ी वजह बन रही है।
हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि नोझों की घटना में सोशल मीडिया की कोई भूमिका थी या नहीं, लेकिन फ्रांसीसी अधिकारियों का मानना है कि इन प्लेटफॉर्म्स के जरिए आक्रामक व्यवहार तेजी से फैल रहा है। मैक्रों ने इसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर भी लिखा: “प्लेटफॉर्म्स के पास उम्र की पुष्टि करने की तकनीक है, उन्हें इसका इस्तेमाल करना चाहिए।”
- Gemini: अब गूगल डॉक्स के काम भी करेगा जेमिनी एआई, 20 भाषाओं का मिला सपोर्ट
- Starlink: तो 33,000रु. की किट के साथ भारत में लॉन्च होगा स्टारलिंक, अनलिमिटेड डेटा के लिए देने होंगे इतने पैसे
- Android 16: गूगल ने लॉन्च किया एंड्रॉयड 16 का पहला स्टेबल अपडेट, नोटिफिकेशन में ही मिलेगी लाइव लोकेशन
- AI Ban: चीन ने एक साथ कई एआई चैटटूल पर लगाया बैन, वजह जानकर आप भी कहेंगे वाह