स्नैपचैट ने भारत में लॉन्च किया शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म 'स्पॉटलाइट', टिकटॉक की कमी करेगा पूरी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Mar 2021 03:36 PM IST
सार

स्नैपचैट के Spotlight फीचर के जरिए यूजर्स टिकटॉक की तरह 60 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। स्नैपचैट के Spotlight का मुकाबला टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम रील और अन्य शॉर्ट वीडियो एप से होगा।

विज्ञापन
Snapchat Launched Spotlight in India a TikTok Rival for Indian Creators to Earn
स्नैपचैट स्पॉटलाइट - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सोशल मीडिया एप स्नैपचैट (Snapchat) ने भारतीय बाजार अपने नए शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म Spotlight को लॉन्च कर दिया है। कहा जा रहा है कि Spotlight पिछले साल भारत में बंद हुए TikTok एप की कमी पूरी करेगा। भारत के साथ Spotlight को ब्राजील और मैक्सिको के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि Spotlight पहले से ही अमेरिका और अन्य 10 देशों में उपलब्ध है।

    एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल जनवरी में स्नैपचैट के Spotlight के यूजर्स की संख्या 100 मिलियन यानी 10 करोड़ यूजर्स थे। स्नैपचैट के Spotlight फीचर के जरिए यूजर्स टिकटॉक की तरह 60 सेकेंड का शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं। स्नैपचैट के Spotlight का मुकाबला टिकटॉक के अलावा इंस्टाग्राम रील और अन्य शॉर्ट वीडियो एप से होगा।

    विज्ञापन

    ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक Snapchat ने कहा है कि भारतीय यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म से पैसे भी कमा सकते हैं। इसके लिए कंपनी ने प्रतिदिन एक मिलियन डॉलर का फंड रखा है, हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि यूजर्स की उम्र कम-से-कम 16 साल होनी चाहिए और कमाई के लिए माता-पिता की इजाजत होनी चाहिए।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि भारत में टिकटॉक के बैन होने के बाद चिंगारी, एमएक्स टकाटक, मोज जैसे कई देसी शॉर्ट वीडियो एप लॉन्च हुए हैं। इसके अलावा इंस्टाग्राम ने रील और यूट्यूब ने भी YouTube Shorts नाम से फीचर लॉन्च किया है। यहां तक की फेसबुक ने भी शॉर्ट वीडियो फीचर लॉन्च कर दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें