Motorola Moto G100: 25 मार्च को होगी लॉन्चिंग, मिल सकता है स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर
Moto G100 के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन Motorola Edge S का री-ब्रांडेड वर्जन होगा यानी इसके फीचर्स भी एज एस जैसे होंगे।

विस्तार
मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Moto G100 जल्द बाजार में दस्तक देने जा रहा है। Moto G100 की लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। Moto G100 की लॉन्चिंग इसी महीने यानी 25 मार्च को होने जा रही है। कंपनी ने ट्विटर पर इसका टीजर जारी किया है। इससे पहले कंपनी ने ही आधिकारिक तौर पर कहा था कि Moto G100 में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर मिलेगा।
कई रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि Moto G100 को मोटोरोला Motorola Edge S के री-ब्रांडेड वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकती है जिसे इसी साल जनवरी में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर के साथ चीन में लॉन्च किया गया था।
मोटोरोला ने आधिकारिक तौर पर Moto G100 के फीचर्स के बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन लीक रिपोर्ट के मुताबिक यह फोन Motorola Edge S का री-ब्रांडेड वर्जन होगा यानी इसके फीचर्स भी एज एस जैसे होंगे। तो ऐसे में कहा जा सकता है कि Moto G100 में 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा।
इसके अलावा फोन में 256 जीबी तक की स्टोरेज और 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 20वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कैमरे की बात करें तो फोन में क्वॉड कैमरा सेटअप मिल सकता है जिसमें मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, वहीं दूसरा लेंस 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस हो सकता है।
Motorola Edge S को चीन में 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,600 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कीमत में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट मिलेगा, वहीं 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,399 चीनी युआन यानी करीब 27,000 रुपये है।