कूलिंग सिस्टम और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ iQoo Neo 5

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, बिजिंगप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 Mar 2021 12:25 PM IST
सार

फोन को क्लाउड शैडो ब्लू, नाइट शैडो ब्लैक और पिक्सल ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर है।

iQoo Neo 5 Launched With Snapdragon 870 SoC 66W Fast Charging in China Price and Specifications
iQoo Neo 5 - फोटो : vivo.com

    विस्तार

    वीवो के सब-ब्रांड आईकू ने अपने नए स्मार्टफोन iQoo Neo 5 को चीन में लॉन्च कर दिया है। iQoo Neo 5 में क्वॉलकॉम का दमदार प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 870 दिया गया है। इसके अलावा इसमें लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी है। iQoo Neo 5 को तीन रैम और स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन में स्लिम बेजल दिया गया है और पंचहोल डिस्प्ले है।

    iQoo Neo 5 की कीमत

    iQoo Neo 5 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,499 चीनी युआन यानी करीब 27,900 रुपये है। वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,699 चीनी युआन यानी करीब 30,200 रुपये है। वहीं टॉप वेरियंट 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,999 चीनी युआन यानी करीब 33,500 रुपये है। फोन को क्लाउड शैडो ब्लू, नाइट शैडो ब्लैक और पिक्सल ऑरेंज कलर में खरीदा जा सकेगा। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर फिलहाल कोई खबर है।

    iQoo Neo 5 की स्पेसिफिकेशन

    iQoo Neo 5 में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS दिया गया है। फोन में 6.62 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले की क्वॉलिटी एमोलेड है और रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले के साथ HDR10/HDR10+ का भी सपोर्ट है। फोन में स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 650 GPU, 12 जीबी तक LPDDR4X रैम और 256 जीबी तक की स्टोरेज है।

    iQoo Neo 5 का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो iQoo Neo 5 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 3 मेगापिक्सल का ब्लैक एंड व्हाइट है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसकी स्टाइल पंचहोल है।

    iQoo Neo 5 की बैटरी

    iQoo Neo 5 में कनेक्टिविटी के लिए 5G, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.1, NFC, GPS और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें 4400mAh की बैटरी है जो 66W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 196 ग्राम है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें