ऑनलाइन प्यार: युवक को लगा 22 लाख रुपये का चूना, फेसबुक की फ्रेंड ने किया था शादी का वादा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 01 Nov 2023 10:39 AM IST
सार

कईयों को तो उनका सच्चा प्यार सोशल मीडिया पर मिल जाता है लेकिन कई लोगों के साथ बड़ा धोखा हो जाता है। पुणे के एक 30 साल के युवक को फेसबुकिया प्यार में बड़ा धोखा मिला है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन
Pune man loses Rs 22 lakh after his online girlfriend turns to be a scammer
girlfriend turns to be a scammer - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ऑनलाइन प्यार की तलाश करना अब आम बात हो गई है। मार्केट में तमाम तरह के डेटिंग एप्स हैं। वैसे तो डेटिंग एप्स इसी के लिए बने हैं, लेकिन कई लोग फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी प्यार की तलाश करते हैं। कईयों को तो उनका सच्चा प्यार सोशल मीडिया पर मिल जाता है लेकिन कई लोगों के साथ बड़ा धोखा हो जाता है। पुणे के एक 30 साल के युवक को फेसबुकिया प्यार में बड़ा धोखा मिला है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

    रिपोर्ट के मुताबिक पुणे के एक 30 वर्षीय युवक की दोस्ती फेसबुक पर एक महिला से हुई। फेसबुक फ्रेंड ने युवक से शादी का वादा किया था। फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक महिला मित्र का नाम गायत्री है और वह महाराष्ट्र के संगमनेर की रहने वाली है।

    विज्ञापन

    पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक महिला से युवक की पहले दोस्ती हुई और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी का वादा किया। इसी बीच महिला ने युवक से कहा है कि उसे पैसे की काफी जरूरत है जिसके बाद युवक ने उसके खाते में करीब 22 लाख रुपये कई बार में ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद जब युवक ने पैसे वापस मांगे तो महिला ने मैसेज का जवाब देना बंद कर दिया और फोन भी स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद युवक ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। युवक ने जिसे महिला समझकर दोस्ती की वह एक साइबर ठग निकली।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें