WhatsApp Update: अब एक साथ 32 लोग कर सकेंगे वीडियो कॉलिंग, आ रहा है नया अपडेट
फिलहाल व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के लिए 15 मेंबर का ऑप्शन मिलता है। नए फीचर को फिलहाल iOS यूजर्स के लिए जारी किया गया है। एंड्रॉयड यूजर्स को इंतजार करना होगा।

विस्तार
WhatsApp यूजर्स के लिए एक नया अपडेट आया है। अब WhatsApp के यूजर्स एक साथ 32 लोगों से वीडियो कॉल पर जुड़ सकते हैं। फिलहाल व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग के लिए 15 मेंबर का ऑप्शन मिलता है। नए फीचर को फिलहाल iOS यूजर्स के लिए जारी किया गया है। एंड्रॉयड यूजर्स को इंतजार करना होगा।
WABetaInfo की एक रिपोर्ट के मुताबिक 32 लोगों के साथ वीडियो कॉलिंग के फीचर को iOS 23.22.72 वर्जन पर देखा जा सकता है, हालांकि हमें यह फीचर अभी तक नहीं मिला है। हाल में WhatsApp ने मल्टीपल अकाउंट का सपोर्ट भी जारी किया है।
इस फीचर के आने के बाद एक ही एप में दो अकाउंट को यूज कर सकते हैं। दूसरे अकाउंट को इस्तेमाल करने के लिए स्विच करना होगा। यह फीचर काफी हद तक फेसबुक और एक्स के जैसा ही है।
बता दें कि WhatsApp ने हाल ही में कई एंड्रॉयड और आईफोन डिवाइस के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा कर दी है। प्लेटफार्म ने 24 अक्तूबर, 2023 से एंड्रॉयड 4.4 किटकैट और पुराने और आईओएस 10 और आईओएस 11 पर चलने वाले स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद कर दिया है।
- Israel War: टेक CEO ने एक सुर में कहा- प्रधानमंत्री नेतन्याहू को अपनी कुर्सी छोड़ देनी चाहिए
- Meta: एड फ्री सब्सक्रिप्शन सर्विस लॉन्च, फेसबुक-इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने के लिए देने होंगे पैसे
- Apple Alert: क्या है पूरा मामला, एपल ने क्या कहा, सिर्फ विपक्ष के नेताओं को ही क्यों मिला यह अलर्ट?
- विपक्ष पर सरकार की नजर: Apple ने पहले आईफोन हैकिंग की चेतावनी दी, बाद में कहा- हमने कोई अलर्ट नहीं भेजा