सुरक्षा में सेंध: लॉन्चिंग के दिन ही हैक हुआ ट्रंप को सपोर्ट करने वाला सोशल मीडिया एप GETTR, पांच लाख के पार पहुंची यूजर्स की संख्या

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 05 Jul 2021 12:09 PM IST
सार

GETTR का इंटरफेस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जैसा ही है। इसमें भी ट्रेडिंग टॉप से लेकर ट्विटर के सभी फीचर्स हैं। गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर GETTR को नॉन बायस सोशल नेटवर्क के तौर पर पब्लिश किया गया है।

विज्ञापन
Pro Donald Trump Social Media GETTR App Hacked On Launch Day As Half Million Sign Up
GETTR App - फोटो : PLAY STORE

    विस्तार

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेसन मिलर ने हाल ही में GETTR नाम से एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च किया था। तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन होने के बाद ट्रंप के सलाहकार ने GETTR को लॉन्ट किया था लेकिन लॉन्चिंग के साथ ही GETTR हैक हो गया है। लॉन्चिंग के दिन ही 5,00,000 अधिक लोगों ने इस GETTR पर साइनइन किया है।

    GETTR का इंटरफेस माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जैसा ही है। इसमें भी ट्रेडिंग टॉप से लेकर ट्विटर के सभी फीचर्स हैं। गूगल प्ले-स्टोर और एपल के एप स्टोर पर GETTR को नॉन बायस सोशल नेटवर्क के तौर पर पब्लिश किया गया है। GETTR को ब्राउजर और एप दोनों के जरिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    हैकिंग के बाद मिलर ने कहा है कि जिस बग के कारण GETTR हैक हुआ था उसे अब फिक्स कर दिया गया है। हैकिंग के बाद हैकर्स ने कुछ यूजर्स के नाम के साथ छेड़छाड़ किए थे। ट्विटर पर कई GETTR यूजर्स की प्रोफाइल के स्क्रीनशॉट भी शेयर हुए हैं। इसमें पूर्व सेक्रेटरी माइक पोमपेओ और जेसन मिलर के भी प्रोफाइल शामिल हैं। ट्रंप के पूर्व सलाहकार स्टीव बैनन ने रविवार को GETTR को "ट्विटर किलर" बताया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि पिछले साल अमेरिका में हुए हिंसा के बाद डोनाल्ड ट्रंप को ट्विटर ने बैन कर दिया है। वहीं फेसबुक ने उन्हें 2023 तक बैन कर दिया है। इसके अलावा गूगल, स्नैपचैट, इंस्टाग्राम और यूट्यूब ने भी डोनाल्ड ट्रंप को अपने प्लेटफॉर्म पर बैन किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें