झटका: Oppo के छह स्मार्टफोन एक साथ हुए महंगे, जानें सभी फोन की नई कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Jul 2021 05:08 PM IST
सार

Oppo A15 का 2 जीबी रैम वाला वेरियंट भी 500 रुपये सस्ता हुआ था लेकिन अब इसकी भी कीमत 9,500 रुपये हो गई है। वहीं इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 10,490 रुपये में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ बिक रहा है। नई कीमतें अमेजन इंडिया पर देखी जा सकती हैं।

विज्ञापन
six oppo smartphone got a price hike in India including Oppo F19 and Oppo A53s see the list
Oppo F19 - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    ओप्पो ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की भारत में लॉन्चिंग की घोषणा की है, वहीं कंपनी ने एक साथ मिडरेंज के अपने कई स्मार्टफोन महंगे कर दिए हैं। ओप्पो के जिन स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा हुआ है उनमें Oppo A11k, Oppo A53s, Oppo A15, Oppo A15s और Oppo F19 शामिल हैं। इन फोन की कीमतों में 1,000 रुपये का इजाफा हुआ है, हालांकि कंपनी ने फोन की कीमतों में इजाफा होने का कारण नहीं बताया है।

    Oppo F19 का 6GB रैम वाला वेरियंट पहले 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता था लेकिन अब इसकी कीमत 18,990 रुपये हो गई है। वहीं Oppo A11k को 8,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था लेकिन बाद में इसकी कीमत कम हुई थी और अब फिर से इसकी कीमत 8,990 रुपये हो गई है।

    विज्ञापन

    इसी तरह Oppo A15 का 2 जीबी रैम वाला वेरियंट भी 500 रुपये सस्ता हुआ था लेकिन अब इसकी भी कीमत 9,500 रुपये हो गई है। वहीं इस फोन का 3 जीबी रैम वाला वेरियंट 10,490 रुपये में 500 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ बिक रहा है। नई कीमतें अमेजन इंडिया पर देखी जा सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यही हालत Oppo A15s की भी है। इस फोन की लॉन्चिंग भारत में 12,490 रुपये में हुई थी लेकिन बाद में इसकी कीमत कम हुई थी। अब फिर से यह फोन 12,490 रुपये में बिकने लगा है। Oppo A53s 5G के 8 जीबी रैम की बिक्री अब 17,990 रुपये में हो रही है जो कि पहले 16,990 रुपये थी।

    बता दें कि Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro की भारत में लॉन्चिंग 14 जुलाई को होने जा रही है। इसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। ये दोनों स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च होंगे। OPPO Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G दोनों फोन में बेस्ट इमेजिंग तकनीक मिलेगी। ओप्पो का कहना है कि इन दोनों फोन में बोकेह फ्लेयर पोट्रेट वीडियो मोड के साथ एआई हाईलाइट वीडियो और प्रोफेशनल कैमरा फीचर भी मिलेगा। Oppo Reno 6 सीरीज की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी।

    OPPO Reno 6 Pro 5G और Reno 6 5G दोनों स्मार्टफोन में मीडियाटेक का 5G प्रोसेसर होागा। इसके अलावा दोनों फोन में 65W की सुपरवूक 2.0 फास्ट चार्जिंग मिलेगी। बता दें कि Oppo Reno 6 सीरीज को पिछले महीने ही चीन में तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें