24 घंटे बैटरी बैकअप के साथ LG Tone Free HBS-FN7 हुआ लॉन्च
LG Tone Free DFP8W की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है। इसे फिलहाल एलजी जर्मनी की वेबसाइट पर चारकोल ब्लैक, हेज गोल्ड और पर्ल व्हाइट कलर में लिस्ट किया गया है, हालांकि बिक्री के संबंध में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।

विस्तार
एलजी ने अपने नए ईयरबड्स LG Tone Free DFP8W को लॉन्च कर दिया है। इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) के साथ 24 घंटे बैकअप वाली बैटरी दी गई है। यह ईयरबड्स UVnano चार्जिंग केस के साथ आती है जिसे लेकर 99.9 फीसदी बैक्टीरिया को मारने का दावा है। LG Tone Free DFP8W के लिए कंपनी ने ब्रिटिश ऑडियो सिस्टम मेकर Meridian के साथ साझेदारी की है।
LG Tone Free DFP8W की कीमत
LG Tone Free DFP8W की कीमत 179 यूरो यानी करीब 15,900 रुपये है। इसे फिलहाल एलजी जर्मनी की वेबसाइट पर चारकोल ब्लैक, हेज गोल्ड और पर्ल व्हाइट कलर में लिस्ट किया गया है, हालांकि बिक्री के संबंध में कोई जानकारी मौजूद नहीं है।
LG Tone Free DFP8W के फीचर्स
LG Tone Free DFP8W में 8mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें तीन माइक्रोफोन हैं जिनमें से दो कॉलिंग के लिए और एक ANC के लिए है। इसमें दो साउंड मोड भी हैं जिनमें एंबियंट और चैट शामिल हैं। यह ईयरबड्स तीन मेडिकल ग्रेड ईयरटिप के साथ आता है। इसके अलावा इसे वॉटर प्रूफ के लिए IPX4 की रेटिंग मिली है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमे ब्लूटूथ v5.2 दिया गया है जिसके साथ मल्टी डिवाइस (5 तक) पेयरिंग का सपोर्ट है। इसके साथ गूगल फास्ट पेयरिंग का भी सपोर्ट है। गेमर्स के लिए इसमें अलग से गेम मोड है जिसे आप LG Tone Free एप के जरिए ऑन कर सकते हैं।
चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाईप सी पोर्ट दिया गया है और इसकी बैटरी को लेकर 24 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। बड्स में टच के साथ एपल सिरी और गूगल असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। प्रत्येक बड्स का वजन 5.6 ग्राम है और केस के साथ कुल वजन 39 ग्राम है।
- झटका: Oppo के छह स्मार्टफोन एक साथ हुए महंगे, जानें सभी फोन की नई कीमतें
- नए आईटी नियम: गूगल, फेसबुक, इंस्टा ने जारी की पहली अनुपालन रिपोर्ट, रविशंकर प्रसाद ने की तारीफ
- इनोवेशन: यह फेस मास्क ही बता देगा कोरोना है या नहीं, जानें कैसे करता है काम
- नए आईटी कानून: ट्विटर जल्द करेगा नए शिकायत अधिकारी की नियुक्ति, पिछले सप्ताह ही हुआ है धर्मेंद्र चतुर का इस्तीफा