PM Modi: पीएम मोदी ने लॉन्च किया अपना WhatsApp चैनल, सीधे जुड़ सकेंगे लोग, जान लें तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 19 Sep 2023 04:29 PM IST
सार

इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने प्लेटफार्म पर नया चैनल फीचर जारी किया है, जो सेलिब्रिटीज और पॉपुलर व्यक्तियों को व्हाट्सएप चैनल बनाने की सुविधा देता है।

विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi joins WhatsApp Channels know how to join Channels
PM Modi joins WhatsApp Channel - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं और प्रधानमंत्री मोदी से सीधे जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना व्हाट्सएप चैनल जारी कर दिया है। जिसकी मदद से आम आदमी भी मोदी से सीधे व्हाट्सएप के जरिए जुड़ सकता है। बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने प्लेटफार्म पर नया चैनल फीचर जारी किया है, जो सेलिब्रिटीज और पॉपुलर व्यक्तियों को व्हाट्सएप चैनल बनाने की सुविधा देता है।

    मेटा के स्वामित्व वाले इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में टेलीग्राम की तरह ही एक नया चैनल फीचर जारी किया है। इस फीचर की मदद से सेलिब्रिटी अपना व्हाट्सएप चैनल बना सकते हैं और आम यूजर्स उनसे सीधे जुड़ सकते हैं। व्हाट्सएप ने चैनल में डायरेक्टरी सर्च (Directory Search) सुविधा को भी शामिल किया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा कंटेंट क्रिएटर्स, बिजनेस या सेलिब्रिटी द्वारा बनाए गए चैनल को खोजने में मदद करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यूजर्स को क्रिएटर्स के मैसेज पर रिएक्शन की सुविधा भी मिलती है। अब पीएम मोदी से साथ कई अन्य सेलिब्रिटी और नेताओं ने भी अपना चैनल क्रिएट कर लिया है। आप उन्हें फॉलो कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    व्हाट्सएप चैनल एक नए टैब में डिस्प्ले होंगे जो आईओएस और एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर अपडेट नाम से दिखाई देता है। इस टैब में व्हाट्सएप स्टेटस मैसेज के साथ-साथ नया व्हाट्सएप चैनल फीचर भी शामिल है। यूजर्स एक एनहैंस्ड डायरेक्टर तक भी पहुंच सकते हैं जो उनके देश के आधार पर फिल्टर किया गया है और वे चैनल देख सकते हैं जो फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर लोकप्रिय हैं, सबसे एक्टिव हैं और व्हाट्सएप पर नए हैं। साथ ही यूजर्स अपनी पसंद के सेलिब्रिटी के चैनल को सर्च भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें