अमर उजाला
Tue, 19 September 2023
स्मार्टफोन को ओवर चार्ज और बार-बार चार्ज करने से बचना चाहिए। इसकी वजह से फोन हीट होता है और इसकी बैटरी और परफॉरमेंस भी खराब होती है।
अगर फोन में पानी चला गया है या नमी आ गई है तो फोन का मदरबोर्ड या प्रोसेसर तक खराब हो सकता है। ऐसे में फोन को पानी से दूर रखें।
फोन को हमेशा ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें और जरूरत से ज्यादा वाट वाले चार्जर का इस्तेमाल न करें। इससे फोन ब्लास्ट भी हो सकता है।
फोन की स्टोरेज को पूरा फुल न करें। इससे फोन धीमा हो जाता है और परफॉरमेंस पर भी इसका असर पड़ता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें