अमर उजाला
Tue, 19 September 2023
ऑनलाइन काम करते हुए या ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान सतर्क रहें और संदेहपूर्ण स्थितियों में स्वयं को दूर रखें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
संदेहपूर्ण ईमेल और वेबसाइटों पर क्लिक न करें, और व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि पासवर्ड और व्यक्तिगत जानकारी कभी भी ईमेल के माध्यम से न दें।
जब भी आप ऑनलाइन वेबसाइटों पर जाएं तो सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड कनेक्शन का प्रयोग करें। (https://) वाली वेबसाइट सेफ मानी जाती है।
अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर, और सुरक्षा सॉफ्टवेयर को लेटेस्ट वर्जन के अपडेट करके रखें।
सोशल मीडिया अकाउंट और एप के लिए टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करें, जैसे कि OTP (एक बार का पासवर्ड) और बायोमेट्रिक जानकारी।
वेबसाइट या एप की रेटिंग और रिव्यू को देखने से आपको उसके बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। वहीं किसी भी एप को ऑफिशियल एप स्टोर से ही डाउनलोड करें।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें