Whatsapp Channel: पीएम मोदी से लेकर कैटरीना कैफ तक ये सेलिब्रिटीज चैनल पर हैं लाइव, जानें किसके कितने फॉलोअर्स
मेटा के अनुसार, पीएम मोदी, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, भारतीय क्रिकेट टीम, दिलजीत दोसांझ और विजय देवरकोंडा जैसी भारतीय हस्तियों ने अपने व्हाट्सएप चैनल लाइव कर दिए हैं।

विस्तार
भारत में व्हाट्सएप चैनल को हाल ही में पेश किया गया है और मेटा का यह फीचर लोकप्रियता हासिल कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को चैनलों से जुड़े और बुधवार तक उनके दस लाख से अधिक फॉलोअर्स हो गए। मेटा के अनुसार, कैटरीना कैफ, अक्षय कुमार, भारतीय क्रिकेट टीम, दिलजीत दोसांझ, सनी लियोनी और विजय देवरकोंडा अपने व्हाट्सएप चैनल लॉन्च करने वाले कुछ भारतीय हस्तियों में से हैं। वहीं कई ओटीटी प्लेटफार्म और सोशल मीडिया प्लेटफार्म ने भी अपने व्हाट्सएप चैनल लाइव कर दिए हैं। चलिए जानते हैं कि कौन-कौन से सेलिब्रिटी और नेता व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध हैं और उनके कितने फॉलोअर्स हैं।
- पीएम नरेंद्र मोदी - 2.7 मिलियन
- राहुल गांधी- 149 हजार
- अरविंद केजरीवाल - 18 हजार
- कैटरीना कैफ- 9.6 मिलियन
- अक्षय कुमार- 4.9 मिलियन
- दिलजीत दोसांझ -4.3 मिलियन
- सनी लियोन- 3.3 मिलियन
- विजय देवरकोंडा- 855 हजार
- नेहा कक्कड़ - 796 हजार
- जूनियर एनटीआर- 80.1 हजार
- एसएस राजामौली -42.9 हजार
- सौरभ गांगुली- 28.8 हजार
- जस्सी गिल - 14.7 हजार