Google Maps: गूगल मैप फॉलो करते समय टूटे पुल से गिरा युवक, मौत, परिवार ने कंपनी पर किया मुकदमा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 21 Sep 2023 02:58 PM IST
सार

जब पैक्सन अपनी कार को लेकर उस पुल पर चढ़ें को उनकी कार पुल से 20 फीट नीचे गिर गई, जिससे वह डूब गए और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
man dies after falling from broken bridge while following Google Maps family sued company
Google Maps - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    गूगल मैप्स का उपयोग करते समय सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके द्वारा सुझाए गए रास्ते कई बार खतरनाक हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में देखने को मिला। जहां गूगल मैप को फॉलो करते हुए एक व्यक्ति टूटे पुल से नीचे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। अब उसके परिवार ने कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया है। चलिए जानते हैं पूरा मामला...

    स्काई न्यूज के अनुसार, यह पिछले साल सितंबर का मामला है। हादसा तब हुआ जब अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना में एक मेडिकल कंपनी में सेल्समैन फिलिप पैक्सन, रात में अपनी बेटी के नौवें जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर जा रहे थे। वह डायरेक्शन के लिए गूगल मैप्स को फॉलो कर रहे थे। नेविगेशन सिस्टम ने उन्हें एक टूटे पुल पर पहुंचा दिया, जिसपर कोई चेतावनी बैरिकेड भी नहीं था। दुखद बात यह है कि जब पैक्सन अपनी कार को लेकर उस पुल पर चढ़ें को उनकी कार पुल से 20 फीट नीचे गिर गई, जिससे वह डूब गए और उनकी मौत हो गई।

    विज्ञापन

    फिलिप के परिवार ने इस लापरवाही के लिए कंपनी पर मुकदमा दर्ज किया है। फिलिप की पत्नी एलिसिया पैक्ससन द्वारा दायर मुकदमे में यह आरोप लगाया गया है कि गूगल मैप्स खतरनाक स्थिति के बावजूद, वर्षों से ड्राइवरों को इस ढह गए पुल का उपयोग करने का निर्देश दे रहा था। दरअसल, यह पुल करीब नौ साल पहले ही आधा टूट चुका है। लोगों ने कथित तौर पर पुल की अनुपयोगीता के बारे में गूगल को सचेत भी किया था। इसके अलावा दुर्घटना स्थल हिकॉरी के एक निवासी ने पुल के ढहने की जानकारी गूगल मैप्स के Suggest an Edit (संपादन का सुझाव दें) को भी दी थी। इसके बाद भी नेविगेशन सिस्टम सजेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें