iPhone 15 Sale: एपल आईफोन 15 की पहली सेल आज, फीचर्स से लेकर कीमत तक, जानें सबकुछ

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 22 Sep 2023 09:26 AM IST
सार

iPhone 15 सीरीज को कई देशों में एक सप्ताह पहले से प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया था, लेकिन शुक्रवार से ग्राहक लेटेस्ट मॉडल खरीद सकेंगे।

विज्ञापन
Apple iPhone 15 series first Sale In India start Today know Prices offers And specifications
iPhone 15 series - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एपल ने करीब 10 दिन पहले ही अपनी नई आईफोन सीरीज को पेश किया है। आज आईफोन 15 को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध किया गया है। आईफोन 15 सीरीज भारत और अन्य देशों में शुक्रवार, 22 सितंबर सुबह 8 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। लेटेस्ट आईफोन मॉडल, एपल स्टोर्स पर और एपल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि इस बार आईफोन 15 सीरीज के सभी मॉडल को भारत में बनाया गया है। यानी आईफोन 15 सीरीज मेड इन इंडिया और डिजाइन इन कैलिफोर्निया है। एपल साल 2017 से भारत में मेड इन इंडिया आईफोन बेच रहा है। चलिए जानते हैं आईफोन 15 सीरीज की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    iPhone 15 - 79,900 रुपयेiPhone 15 Plus - 89,900 रुपयेiPhone 15 Pro - 1,34,900 रुपयेiPhone 15 Pro Max - 1,59,900 रुपये

    विज्ञापन

    iPhone 15 के साथ 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले और आईफोन 15 प्लस के साथ 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले मिलती है। iPhone 15, iPhone 15 Plus के साथ डायनेमिक आईलैंड दिया गया है जो कि पिछले साल केवल iPhone 14 Pro मॉडल में ही था। iPhone 15, iPhone 15 Plus की पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है और IP68 की रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें