Cyber Fraud: साइबर अपराध के मामले में क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार, जानें ठगी का पूरा मामला

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 14 Jul 2024 01:34 PM IST
सार

साइबर फ्राड के बढ़ते मामलों के बीच एक ताजा मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने दो नाइजीरियाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों दिल्ली में निवेश फ्रॉड में शामिल थे। आगे जानें पूरी डिटेल।

विज्ञापन
Odisha crime branch arrests three including two Nigerians in cyber fraud case
Cyber Fraud - फोटो : Freepik

    विस्तार

    देशभर में साइबर फ्रॉड के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। इसी बीच ओडिशा क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो नाइजिरीयाई लोग भी शामिल हैं। ये तीनों ही दिल्ली में निवेश फ्रॉड में सम्मिलित थे। क्राइम ब्रांच ने शनिवार को अपने बयान में कहा कि गिरफ्तार किए क्रिस्टॉपर शिजोबाम और ननामदी स्टेनली मबलाउ दोनों ही नाइजीरियाई नागरिक हैं। इनके साथ आरती गौतम दिल्ली से ताल्लुक रखती हैं।

    ये साइबर अपराधी केसर के निवेश के कारोबार की आड़ में लोगों को ज्यादा मुनाफा का वादा करके ठगी करते हैं। वहीं, आरोपी आरती गौतम ने अपने और अन्य लोगों के नाम पर बैंक अकाउंट खोला, जिसमें फ्रॉड से हासिल किए गए पैसों का ट्रांसफर होता है।

    विज्ञापन

    अधिकारियों ने बताया कि क्रिस्टॉपर चुराए गए पैसों की सुविधा के लिए खच्चर खातों में शामिल था। वहीं, ननामदी एटीएम से पैसों को निकालकर अन्य नाइजीरियाई को दे देता था। ठगों ने केसर सप्लाई करने के प्रोजेक्ट में शामिल होने का लालच देकर भुवनेश्वर के एक आदमी को अपने जाल में फंसाया। इसके बाद ठगों ने एक सप्लायर के बारे में जानकारी दी। इसके बाद फ्रॉड करने वाले ने खुद को आर्गेनिक्स मर्चेडाइज का क्षेत्रीय प्रबंधक और केसर के किसानों का एजेंट बताया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें