Vivo Y78 Plus: 50MP डुअल कैमरा और 4500mAh बैटरी के साथ वीवो का बजट फोन लॉन्च, जानें अन्य फीचर्स

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Apr 2023 03:37 PM IST
सार

Vivo Y78 Plus में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Vivo Y78 Plus launched with Snapdragon 695 SoC and 50mp camera know price and Specifications
Vivo Y78 Plus - फोटो : Vivo

    विस्तार

    वीवो ने अपने नए बजट फोन Vivo Y78+ को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर और 12GB तक रैम के साथ पेश किया गया है। फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी पैक की गई है। फोन में 50 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा और एंड्रॉयड 13 का सपोर्ट मिलता है। चलिए जानते हैं फोन की कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में...

    फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है। यह मून शैडो ब्लैक, वार्म सन गोल्ड और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 1599 युआन (लगभग 19,000 रुपये) और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 1999 युआन (लगभग 24,000 रुपये) रखी गई है। फोन को भारत में लॉन्च करने को लेकर कंपनी ने फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।

    विज्ञापन

    वीवो के लेटेस्ट फोन में 6.78 इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ 100% DCI-P3 कलर गेमोट और 1300 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित OriginOS OS 3 का सपोर्ट मिलता है। फोन में 12 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन के साथ ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर पैक किया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें