Paid Verification: क्या आपको ट्विटर के ब्लू टिक के लिए खर्च करने चाहिए पैसे? यहां मिलेगा हर सवाल का जवाब

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 25 Apr 2023 05:04 PM IST
विज्ञापन
Should You Invest In twitter Paid Verification and Twitter Blue know all details in hindi
Twitter Paid Verification - फोटो : अमर उजाला

    माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने हाल ही में ब्लू टिक और वेरिफिकेशन के लिए पेड सर्विस को जारी किया है। यानी ट्विटर से फ्री वाले ब्लू टिक की छुट्टी कर दी गई है। ट्विटर ने 20 अप्रैल से लीगेसी वेरिफाइड ब्लू चेकमार्क को हटा भी दिया है। हालांकि, कई लोगों के लिए यह सर्विस अभी भी फ्री है, जिसमें 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले लोग और अन्य सरकारी और गैर-सरकारी संगठन शामिल हैं। अब यहां सवाल यह है कि क्या पैसे खर्च करके ब्लू टिक लेना चाहिए? चलिए समझते हैं कि ब्लू टिक में आपको कौनसी-कौनसी सुविधाएं मिलती हैं और इसकी पात्रता क्या है।

    वेरिफाइड ब्लू चेकमार्क के लिए योग्यता की बात करें तो इसमें यूजर्स के पास एक कंफर्म फोन नंबर, 90 दिनों से अधिक पुराना अकाउंट और 30 दिनों के भीतर आपके नाम, यूजर नाम या प्रोफाइल फोटो में कोई परिवर्तन नहीं होना शामिल है। एक वेरिफाइड ब्लू चेकमार्क वाला अकाउंट भ्रामक प्रेक्टिस में संलग्न नहीं हो सकता है। इन सभी पात्रता के साथ आप ट्विटर वेरिफिकेशन और ब्लू टिक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    ट्विटर पर ब्लू टिक लेने के लिए ट्विटर के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग-अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये प्रतिमाह की कीमत चुकानी होगी। वहीं इसके सलाना प्लान की कीमत 9,400 रुपये तय की गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी के अनुसार, भुगतान करके सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को एडिट ट्वीट बटन, 1080p वीडियो अपलोड, रीडर मोड और ब्लू टिक की सुविधा मिलेगी। साथ ही ब्लू यूजर्स को लंबी वीडियो शेयर करने, ट्वीट अनडू करने, ट्वीट एडिट करने और न्यूज फीड में प्राथमिकता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बताते चलें कि कंपनी ने अपने पुराने वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भी बदलाव किया है।

    यदि आप कंटेंट क्रिएटर हैं या सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं तो आप ट्विटर ब्लू सर्विस के लिए पेड सर्विस ले सकते हैं। इससे आपके यूजर्स को आपका ओरिजनल ट्विटर अकाउंट खोजने में मदद मिलेगी और आपके नाम से फेक अकाउंट बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा और उसकी पहचान भी की जा सकेगी। वहीं यहि आप सोशल मीडिया को मनोरंजन के लिए इस्तेमाल करते हैं तो आपको 900 रुपये महीने देना महंगा पड़ सकता है। बिना पेड सर्विस के भी आप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकेंगे, तो इसके लिए पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

    • ट्विटर पर ब्लू टिक लेने के लिए ट्विटर के मोबाइल एप और वेब वर्जन दोनों का इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि दोनों की कीमत अलग-अलग है। एप के लिए आपको 900 रुपये महीना और वेब के लिए 650 रुपये प्रतिमाह की कीमत चुकानी होगी।
    • ट्विटर पर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए आप एप या वेबसाइट दोनों में से किसी पर लॉगिन करें।
    • अब होम पेज से लेफ्ट साइट में अपनी प्रोफाइल पर टैप करके Twitter Blue पर जाएं।
    • अब यहां आपको मंथली प्लान और एनुअल प्लान दिखाए देंगे। आप अपनी मर्जी से किसी एक प्लान को सिलेक्ट करें और आगे बढ़ें।
    • सब्सक्रिप्शन पर टैप करने के बाद आपको पेमेंट करना होगा।
    • पेमेंट और बाकी प्रोसेस पूरा होने के बाद आप ब्लू सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। इसके बाद ब्लू टिक की प्रोसेस शुरू हो जाएगी। इसमें थोड़ा समय लग सकता है। बता दें कि ट्विटर कंपनी की शर्तों के आधार पर ही अकाउंट को ब्लू टिक चेकमार्क देगा।
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें