आधार से लिंक नहीं होंगे सोशल मीडिया अकाउंट्स: मोदी सरकार
विज्ञापन

सोशल मीडिया अकाउंट को आधार कार्ड से जोड़ने की कोई योजना नहीं है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोशल मीडिया अकाउंट को आधार से जोड़ने के लिए कानून बनाने संबंधी सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा में यह जानकारी दी।
प्रसाद ने कहा, नीति और डिजाइन के अनुसार यूआईडीएआई आधार के जरिये सिर्फ लोगों की जानकारी एकत्रित कर सकती है लेकिन निगरानी नहीं कर सकती। साथ ही इसके तहत जानकारी सिर्फ नामांकन या अपडेशन के वक्त ही जोड़ी जा सकती है।
विज्ञापन
इसे कभी भी अनइंक्रिप्टेड नहीं रखा जाता और न ही साझा किया जाता है। प्रसाद ने कहा, आधार मूल रूप से न्यूनतम जानकारी, इष्टतम अज्ञानता और संघबद्ध डाटाबेस के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा, आधार में नाम, पता, लिंग, जन्मतिथि व उम्र, फोटो और दस अंगुलियों के निशान व आंखों की पहचान दर्ज होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन