SMS भेजने पर भी पैसे देगा BSNL, ऐसे करें सर्विस एक्टिवेट

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Wed, 20 Nov 2019 08:31 PM IST
विज्ञापन
BSNL offers 6 Paisa Cashback on sending SMS all you need to know
बीएसएनएल - फोटो : PTI

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक दिसंबर से टैरिफ प्लान महंगा करने के एलान के बाद अपने छह पैसे कैशबैक ऑफर आगे बढ़ाने की भी घोषणा की है। BSNL ने कहा है कि मैसेज भेजने पर भी ग्राहकों को छह पैसे का कैशबैक मिलेगा। बता दें कि BSNL ने पिछले महीने वॉयस कॉल पर कैशबैक ऑफर का एलान किया था।

    SMS कैशबैक सर्विस ऐसे करें एक्टिवेट

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    यदि आप भी BSNL की एसएमएस कैशबैक सेवा का फायदा उठाना चाहते हैं तो अपने मोबाइल नंबर से "ACT 6 paisa" लिखकर 9478053334 भेज दें। इसके बाद आपको प्रत्येक एसएमएस के साथ छह पैसे का कैशबैक मिलना शुरू हो जाएगा। यह ऑफर लैंडलाइन, ब्रॉडबैंड, फाइबर के लिए 31 दिसंबर 2019 तक उपलब्ध है।

    विज्ञापन

    कॉलिंग करने पर मिलते हैं पैसे

    भारतीय संचार निगम लिमिटेड
    भारतीय संचार निगम लिमिटेड - फोटो : Internet

    गौरतलब है कि BSNL ने पिछले महीने ही कैशबैक ऑफर का एलान किया है। BSNL का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है, क्योंकि इस कैशबैक ऑफर के तहत ग्राहकों को फोन पर बात करने पर पैसे मिलेंगे। सबसे पहले आपको बता दें कि बीएसएनएल का यह कैशबैक ऑफर उन्हीं लोगों के लिए है जो 5 मिनट या उससे ज्यादा बात करते हैं। इस ऑफर के तहत यदि आप 5 मिनट से अधिक बातें करते हैं तो आपको 6 पैसे प्रति मिनट का कैशबैक मिलेगा। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर सिर्फ बीएसएनएल के ब्रॉडबैंड और बीएसएनएल एफटीटीएच सब्सक्राइबर्स के लिए ही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें