New Year's Eve 2017: साल 2017 के आखिरी दिन गूगल ने बनाया ये खास डूडल

यह साल 2017 की आखिरी शाम है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने नए साल की संध्या (New Year's Eve) पर एक खास डूडल तैयार किया है। इस डूडल में गूगल ने पेंगुइन और अन्य पक्षियों को नया साल सेलिब्रेट करते हुए दिखाया गया है।
पढ़ें: गूगल असिस्टेंट अब 'Hey Google' बोलने पर भी काम करेगा
इसमें दिखाया गया है कि पक्षियों ने किस तरह अपनी पुरानी यादों को फिर से ताजा किया है। इसके अलावा पेंगुइन अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते भी दिख रहे हैं। गूगल ने यह भी बताया है कि यह इस सीरीज का आखिरी डूडल नहीं है। कल फिर से एक नया डूडल नए साल के अवसर पर तैयार किया जाएगा।
इससे पहले 25 दिसंबर को गूगल ने अपने डूडल में दोनो पेंगुइन को क्रिसमस सेलिब्रेट करते हुए दिखाया था। इसमें वह अपने दोस्तों के पास छुट्टियां मनाने पहुंचे थे और दोस्तों के लिए क्रिसमस का गिफ्ट भी लाए थे।