Meta AI: व्हाट्सएप और मैसेंजर एप में मिलेगा एआई का सपोर्ट, मार्क जकरबर्ग ने की घोषणा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Jun 2023 02:08 PM IST
सार

Meta के AI टूल में मैसेंजर और व्हाट्सएप के लिए चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स शामिल हैं, जो अलग-अलग व्यक्तियों का उपयोग करके बातचीत कर सकते हैं।

विज्ञापन
Meta showcase AI Chatbots for WhatsApp and Messenger app Along With AI Tools for Photos and Emoji Stickers
Meta AI - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को एआई से लैस करने की तैयारी कर ली है। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के नए एआई टूल्स की एक पूरी सीरीज को पेश किया है। एआई टूल्स में मैसेंजर और व्हाट्सएप के लिए चैटजीपीटी जैसे चैटबॉट्स शामिल हैं, जो अलग-अलग व्यक्तियों का उपयोग करके बातचीत कर सकते हैं।

    मेटा के अनुसार, ऑल हैंड्स मीटिंग में बोलते हुए कंपनी के अधिकारियों ने आने वाली इंस्टाग्राम फीचर को भी डिस्प्ले किया, जो टेक्स्ट के माध्यम से यूजर्स की फोटो को बदल सकता है। कंपनी ने एक और एआई टूल पेश किया है, जो मैसेजिंग सेवाओं के लिए इमोजी स्टिकर बना सकता है।

    विज्ञापन

    शोकेस से संकेत मिलता है कि कैसे सोशल मीडिया दिग्गज कंपनी अपने 3.8 बिलियन मासिक यूजर्स के लिए अपने स्वयं के जनरेटिव एआई टूल उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। बता दें कि इससे कई महीने पहले ही गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और स्नैपचैट जैसी प्रतियोगियों कंपनियों ने अपने एआई टूल को लॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें