ChatGPT: भारत के तकनीकी इकोसिस्टम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है AI, सैम अल्टमैन से मुलाकात के बाद पीएम मोदी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Fri, 09 Jun 2023 12:49 PM IST
सार

अल्टमैन से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में, पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में AI की क्षमता बहुत बड़ी है - विशेष रूप से युवाओं के बीच।

विज्ञापन
Potential of AI in India tech ecosystem vast said PM Modi after meeting OpenAI CEO Sam Altman
OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter

    विस्तार

    OpenAI के सीईओ सैम अल्टमैन ने शुक्रवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। आईआईआईटी दिल्ली में एक सत्र के दौरान, अल्टमैन ने कहा कि पीएम ने देश के सामने मौजूद अवसरों और एआई में देश को क्या करना चाहिए, के बारे में चर्चा की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भारत के तकनीकी इकोसिस्टम को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से युवाओं के बीच भारत के तकनीकी इकोसिस्टम को व्यापक बनाने में AI की क्षमता बहुत अधिक है।

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सैम अल्टमैन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच वैश्विक रेगुलेशन की आवश्यकता सहित AI के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। भारत के अलावा, अल्टमैन इस सप्ताह छह देशों के दौरे पर है, जिसमें इजराइल, जॉर्डन, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण कोरिया शामिल हैं।

    विज्ञापन

    अल्टमैन से मुलाकात के बाद एक ट्वीट में, पीएम मोदी ने लिखा कि भारत के तकनीकी पारिस्थितिकी तंत्र में एआई की क्षमता बहुत बड़ी है - विशेष रूप से युवाओं के बीच। अल्टमैन ने कहा कि हमने एआई के ग्लोबल रेगुलेशन के बारे में भी चर्चा की, जो कुछ डाउनसाइड्स को होने से रोकता है। अल्टमैन ने कहा कि उनकी कंपनी फिलहाल सेल्फ रेगुलेशन कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पीएम मोदी ने लिखा, "हम सभी सहयोगों का स्वागत करते हैं जो हमारे नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए हमारे डिजिटल परिवर्तन को गति दे सकते हैं।" आईआईटी दिल्ली में एक सत्र के दौरान, ऑल्टमैन ने कहा कि उन्होंने देश के सामने मौजूद अवसरों और एआई में देश को क्या करना चाहिए, इस बारे में चर्चा की।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें