मेटा इंडिया के निदेशक मनीष चोपड़ा ने दिया इस्तीफा, 2019 में हुई थी ज्वाइनिंग
मनीष चोपड़ा 2019 में मेटा में शामिल हुए और भारत में इसके निदेशक और साझेदारी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट में के जरिए दी है। उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी देंगे।

विस्तार
मेटा (Meta) के निदेशक और भारत में पार्टनरशिप के प्रमुख मनीष चोपड़ा ने अपने इस्तीफे की घोषणा की है। चोपड़ा 2019 में मेटा में शामिल हुए और भारत में इसके निदेशक और साझेदारी के प्रमुख के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी लिंक्डइन पोस्ट में के जरिए दी है। उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि वह अगले कुछ हफ्तों में होने वाले बदलाव के बारे में भी जानकारी देंगे।
उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में लिखा, 'फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर विकास और जुड़ाव को बढ़ाने के हमारे प्रयासों के निर्माण के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए कंपनी का आभारी हूं। टीम और मैंने देशभर के क्रिएटर्स और व्यवसायों का सहयोगी बनने के लिए जो काम किया है, उस पर मुझे बहुत गर्व है। आप में से हर एक को मेरा हार्दिक धन्यवाद!'
मनीष चोपड़ा की ज्वाइनिंग भारत में मेटा के निदेशक और पार्टनरशिप के प्रमुख के तौर पर जनवरी 2019 में हुई थी। उन्होंने अपने इस्तीफे पर कहा भारत में मेटा पार्टनरशिप का नेतृत्व करते हुए अविश्वसनीय यात्रा के 4.5 साल हो गए हैं। मैं अपनी भूमिका से हट रहा हूं।
टेक जगत और खुद कंपनी में चल रही छंटनी को लेकर उन्होंने कहा कि हाल के महीनों में हर किसी के लिए कई तरह से प्रयास किए गए हैं। मुझे पता है कि इस टीम ने बहुत अधिक देखभाल दिखाई है और निस्वार्थ भाव से एक-दूसरे की मदद की है। उन्होंने कहा कि नई शुरुआत को लेकर भी वह जल्द ही जानकारी देंगे।
इससे पहले पिछले साल नवंबर में इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस ने इस्तीफा दिया था। अभिजीत के साथ मेटा इंडिया के सार्वजनिक नीति निदेशक राजीव अग्रवाल ने भी अपने पद से इस्तीफा दिया था। नवंबर में ही मेटा इंडिया के कंट्री हेड अजीत मोहन ने इस्तीफा दिया था। अजीत मोहन को लेकर खबर थी कि वे स्नैपचैट (Snapchat) से जुड़ने जा रहे हैं।
- JBL स्पीकर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, IP53 की रेटिंग भी मिली है
- Fire-Boltt Shark स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 25 दिनों तक चलेगी बैटरी
- बड़ी कार्रवाई: एक लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स होंगे बंद, हर रोज फैला रहे हैं फर्जी न्यूज
- Google का बड़ा एलान: एक झटके में डिलीट होंगे करोड़ों जीमेल अकाउंट, दिसंबर से होगी शुरुआत