बड़ी कार्रवाई: एक लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स होंगे बंद, हर रोज फैला रहे हैं फर्जी न्यूज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2023 04:03 PM IST
सार

चीन ने एक लाख ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है जो फेक न्यूज फैला रहे थे। इनमें सबसे ज्यादा Weibo के अकाउंट हैं जिसे चाइनीज ट्विटर कहा जाता है और यह चीन का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है।

China Shuts Down Over 100000 Fake News Social Media Accounts
fake news - फोटो : pixabay

    विस्तार

    तेजी से बढ़ रहे इंटरनेट के इस्तेमाल और एआई टूल के कारण फेक न्यूज की बाढ़ आ गई है। फेक न्यूज को रोकना किसी भी सरकार के लिए बड़ा मुश्किल काम हो गया है। चीन भी इससे बच नहीं पाया है। अब चीन ने एक लाख ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट को बंद करने का फैसला किया है जो फेक न्यूज फैला रहे थे। इनमें सबसे ज्यादा Weibo के अकाउंट हैं जिसे चाइनीज ट्विटर कहा जाता है और यह चीन का सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म भी है।

    साइबरस्पेस एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ चाइन (CAC) ने इसके लिए एक अभियान शुरू किया है। CAC ने कहा है कि रिव्यू में लाखों अकाउंट फेक न्यूज फैलाते हुए पाए गए हैं। CAC की ओर से कहा गया है कि फर्जी न्यूज के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल की मदद से एंकर तैयार किए जा रहे हैं और लोगों को गुमराह किया जा रहा है।

    फेक न्यूज में सबसे ज्यादा ज्वलंत मुद्दे पर तैयार किए जा रहे हैं जिनमें इंटरनेशनल करेंट अफेयर और सामाजिक घटनाएं शामिल हैं। सीएसी ने सोमवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान को प्रकाशित किया है। CAC फेक न्यूज को पहचानने के लिए लोगों को जागरूक भी कर रहा है। चीन की सरकार भी नियमित रूप से इंटरनेट पर शेयर होने वाले कंटेंट को मॉनिटर कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें