JBL स्पीकर और एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ यह सस्ता फोन, IP53 की रेटिंग भी मिली है
Infinix Note 30i में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग भी है। फोन के साथ रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। इनफिनिक्स के इस फोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।

विस्तार
यदि आप भी कम कीमत में प्रीमियम फीचर वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो आपके लिए Infinix Note 30i को लॉन्च कर दिया है। Infinix Note 30i को फिलहाल ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है। Infinix Note 30i में मीडियाटेक हीलियो G85 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम और 8 जीबी वर्चुअल रैम मिलता है। Infinix Note 30i के साथ एमोलेड डिस्प्ले है और इसके साथ JBL साउंड वाला स्टीरियो स्पीकर भी है। Infinix Note 30i की कीमत और उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Infinix Note 30i की स्पेसिफिकेशन
Infinix Note 30i में 6.66 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 92 फीसदी है। Infinix Note 30i में मीडियाटेक Helio G85 प्रोसेसर के साथ 8GB LPDDR4x रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित XOS 13 मिलता है। फोन के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलता है।
Infinix Note 30i में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। अन्य दो लेंस के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। सेल्फी के लिए Infinix Note 30i में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Infinix Note 30i में 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग भी है। फोन के साथ रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। इनफिनिक्स के इस फोन को वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के लिए IP53 की रेटिंग मिली है।
- Fire-Boltt Shark स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 25 दिनों तक चलेगी बैटरी
- बड़ी कार्रवाई: एक लाख सोशल मीडिया अकाउंट्स होंगे बंद, हर रोज फैला रहे हैं फर्जी न्यूज
- Google का बड़ा एलान: एक झटके में डिलीट होंगे करोड़ों जीमेल अकाउंट, दिसंबर से होगी शुरुआत
- सैमसंग ने मिलिट्री के लिए लॉन्च किया Galaxy S23 का खास एडिशन, नाइट विजन मोड भी मिलेगा