Meta Fined: यूरोपियन यूनियन की बड़ी कार्रवाई, मेटा पर लगा अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 22 May 2023 03:17 PM IST
सार

यूरोप की सर्वोच्च अदालत ने 2020 में फैसला सुनाया था जिसमें सर्विलांस का हवाला देते हुए ईयू-यूएस डाटा ट्रांसफर समझौता को अवैध बताया गया था। Meta को पिछले साल डाटा ट्रांसफर डाटा ट्रांसफर को लेकर चेतावनी भी दी गई थी। उसके बाद यूरोप में फेसबुक की सेवा को भी सस्पेंड किया गया था।

विज्ञापन
Meta fined 1.3 billion dollars over data transfers to US
How mark Zuckerberg founded Facebook - फोटो : Istock

    विस्तार

    वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक पर यूरोपियन यूनियन की गोपनीयता नियामकों ने 1.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 10,765 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अन्य देशों के फेसबुक-इंस्टाग्राम यूजर्स के डाटा को अमेरिका में भेजने के लिए लगाया गया है। यह जुर्माना Amazon.com इंक पर पिछले साल लगे $821.20 मिलियन के जुर्माने से अधिक है।

    दरअसल यह पूरा मामला यूरोपियन यूनियन के देशों से जुड़ा है। नियामक को इस बात का डर है कि यदि किसी देश के यूजर्स का डाटा अमेरिका पहुंचता है तो वह डाटा अमेरिकी खुफिया एजेंसी तक भी पहुंच सकता है। आयरलैंड के डाटा संरक्षण आयुक्त हेलेन डिक्सन के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के नियामक फेसबुक द्वारा यूरोपीय उपयोगकर्ता डाटा को स्थानांतरित करने के लिए उपयोग किए जाने वाले कानूनी उपकरण पर प्रतिबंध लगाने को अंतिम रूप दे रहे हैं।

    विज्ञापन

    पिछले महीने ही उन्होंने कहा था कि आयरिश डीपीसी के पास फेसबुक के ट्रान्साटलांटिक डाटा ट्रांसफर को रोकने के लिए एक महीने का समय था। अब कहा जा रहा है कि मई के अंत तक प्रतिबंध लग सकता है जिसके बाद फेसबुक यूजर्स का डाटा ट्रांसफर नहीं कर पाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें