Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट

अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअभिषेक दीक्षित
Tue, 05 Mar 2024 09:22 PM IST
विज्ञापन
Facebook Instagram Outage User account logs out itself problem in login Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media

    मेटा का सर्वर मंगलवार शाम डाउन हो गया। इस दौरान फेसबुक, इंस्टाग्राम और थ्रेड के यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में देखने को मिला। इस दौरान यूजर्स का अकाउंट अपने आप ही लॉगआउट हो गया। इसके बाद उन्हें लॉगिन करने में समस्या आती रही। करीब डेढ़ घंटे तक यह आउटेज जारी रही।

    मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट किया कि हम जानते हैं कि लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हम अभी इस पर काम कर रहे हैं। हालांकि, व्हाट्सएप पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। लॉगिन का प्रयास करने पर लोगों के मेल पर ओटीपी जाने की बात कही जा रही है, लेकिन व्यक्तिगत डीटेल का ब्योरा भी गलत दिखा रहा है। इस बीच, मेटा के प्रवक्ता एंडी स्टोन ने ट्वीट कर यूजर्स से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि आज एक तकनीकी समस्या के कारण लोगों को हमारी कुछ सेवाओं तक पहुंचने में कठिनाई हुई। हमने इस मुद्दे को जितनी जल्दी हो सके हल कर लिया है।

    विज्ञापन

    डाउन डिटेक्टर के मुताबिक, परेशानी रात साढ़े आठ बजे के बाद शुरू हुई, जो अब तक जारी है। कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ आईफोन यूजर्स को यह समस्या नहीं आ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट
    Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट

    2021 में भी ऐसा ही हुआ था ऐसा

    इससे पहले 2021 में भी ऐसा ही हुआ था जब मेटा की सभी सेवाएं फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और मैसेंजर एक साथ डाउन हुए थे। मेटा के डाउन होने के बाद मीम्स की बाढ़ आ गई है। इस बीच, एक्स ने भी ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी है। एक्स ने लिखा लोग एक्स की ओर क्यों दौड़ रहे हैं...हम जानते हैं कि आप सब यहां क्यों हैं।

    Meta Down: करीब डेढ़ घंटे तक ठप रहा मेटा का सर्वर; फेसबुक-इंस्टाग्राम और थ्रेड के अकाउंट्स खुद हुए लॉगआउट
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें