मार्क जुकरबर्ग का ऑडियो लीक, कहा- सरकार के खिलाफ एकजुट हों कर्मचारी, ट्विटर का उड़ाया मजाक

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 01 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Mark Zuckerberg audio clip leaked says theverge report
Mark Zuckerberg

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग का एक ऑडियो क्लिप लीक हुआ है जिसमें वे अपने कर्मचारियों से बातें कर रहे हैं। लीक हुआ जुकरबर्ग का ऑडियो क्लिप दो घंटे का है। ऑडियो लीक की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी टेक वेबसाइट द वर्ज से मिली है।

    द वर्ज पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक लीक हुआ ऑडियो क्लिक मार्क जुकरबर्ग और उनके कर्मचारियों के बीच हुई एक मीटिंग का है। इस मीटिंग में मार्क जुकरबर्ग अपने कर्मचारियों से अमेरिकी सरकार के विरुद्ध एकजुट होने को कह रहे हैं।

    विज्ञापन

    ऑडियो क्लिक में एक जगह मार्क जुकरबर्ग माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ट्विटर की जितनी रेवेन्यू है, उससे ज्यादा खर्च फेसबुक सिक्योरिटी को लेकर करता है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा है कि दुनिया में हर देश में सुनवाई के लिए वे नहीं जा सकते। बता दें कि कैंब्रिज एनालिटिका डाटा लीक के बाद जुकरबर्ग को यूरोपियन युनियन में सुनवाई के लिए जाना पड़ा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एलिजबेथ वॉरेन को लेकर दिया बड़ा बयान

    द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक मार्क जुकरबर्ग अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में कैंडिडेट एलिजबेथ वॉरेन को लेकर कह रहे हैं कि उनका मानना है कि सभी कंपनियों को अलग-थलग हो चाहिए। जुकरबर्ग आगे कहते हैं कि वे अपनी सरकार से कोई लड़ाई नहीं चाहते, लेकिन अगर किसी बात को लेकर धमकी मिलती है तो वे लड़ेंगे।

    अमर उजाला इस क्लिक की पुष्टि नहीं करता है

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें