Koo एप को टाइगर ग्लोबल से मिली 30 मिलियन डॉलर की फंडिंग
कू ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने नए नियमों को लागू किया है और उसकी गोपनीयता नीति, उपयोग की शर्तें और सामुदायिक दिशानिर्देश अब नए नियमों के अनुरूप हैं।

विस्तार
भारत में ट्विटर की प्रतिद्वंद्वी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू (Koo) ने टाइगर ग्लोबल के नेतृत्व में सीरीज बी वित्त पोषण के जरिए तीन करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 218 करोड़ रुपये) जुटाए हैं। कू ने एक बयान में कहा कि वित्त पोषण के ताजा दौर में मौजूदा निवेशकों एक्सेल पार्टनर्स, कलारी कैपिटल, ब्लूम वेंचर्स और ड्रीम इनक्यूबेटर ने भी हिस्सा लिया। इसके अलावा नए निवेशकों के तौर पर आईआईएफएल और मिराए एसेट्स सामने आए हैं।
यह निवेश ऐसे वक्त में जुटाया गया है, जब देश में नए आईटी मध्यस्थ नियमों के प्रभावी होने से ट्विटर और इसके अलावा नए निवेशकों के तौर पर आईआईएफएल और मिराए एसेट्स सामने आए हैं। देश में नए आईटी मध्यस्थ नियमों के प्रभावी होने से ट्विटर और फेसबुक सहित सोशल मीडिया कंपनियों के लिए जवाबदेही बढ़ी है।
कू के करीब 60 लाख उपयोगकर्ता हैं। कू ने पिछले हफ्ते कहा था कि उसने नए नियमों को लागू किया है और उसकी गोपनीयता नीति, उपयोग की शर्तें और सामुदायिक दिशानिर्देश अब नए नियमों के अनुरूप हैं।
कू ने बीते शनिवार को एक बयान में कहा था कि उसकी निजी नीति, उपयोग की शर्तें और सामुदायिक दिशानिर्देश महत्वपूर्ण सोशल मीडिया मंचों पर लागू होने वाले नियमों की जरूरतों का पालन करते हैं। कंपनी ने कहा, "इसके अलावा कू ने एक सम्यक जांच-पड़ताल और शिकायत निवारण तंत्र लागू किया है और भारत में रहने वाला एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल अधिकारी और एक शिकायत अधिकारी इसका हिस्सा होंगे।"
- Mi 11 Lite 4G जल्द भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिल सकता है बड़ा तोहफा
- Samsung Galaxy M32 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च
- नई गाइडलाइन: सरकार के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा WhatsApp, कहा- नई नीति प्राइवेसी को खत्म कर देगी
- सख्ती: ...तो भारत में बैन हो जाएंगे फेसबुक-ट्विटर, आखिर सरकार की नई गाइडलाइन में है क्या?