Mi 11 Lite 4G जल्द भारत में होगा लॉन्च, कम कीमत में मिल सकता है बड़ा तोहफा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 May 2021 11:11 AM IST
सार

Xiaomi ने Mi 11 Lite 5G और 4G को इसी साल मार्च में ग्लोबली पेश किया था। इन दोनों फोन के साथ Mi 11 Ultra और Mi 11i भी लॉन्च हुए थे।

विज्ञापन
Xiaomi Mi 11 Lite 4G Launch in India Soon Executive Teases
Mi 11 Lite 4G - फोटो : amarujala

    विस्तार

    शाओमी जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Mi 11 Lite 4G को लॉन्च करने वाली है। शाओमी इंडिया के मार्केटिंग हेड सुमित सोनल ने फोन का टीजर रिलीज किया है, हालांकि लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इससे पहले Mi 11 Lite का 4G मॉडल टेलीग्राम पर भी देखा गया है। बता दें कि Xiaomi ने Mi 11 Lite 5G और 4G को इसी साल मार्च में ग्लोबली पेश किया था। इन दोनों फोन के साथ Mi 11 Ultra और Mi 11i भी लॉन्च हुए थे।

    Xiaomi ने फोन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है लेकिन सोनल ने “_IT_ & L_AD_D” के साथ ट्वीट किया है जिसका मतलब “Lite & Loaded” (Mi 11 Lite) निकाला जा रहा है। इससे पहले टेलीग्राम के MIUI अपडेट ट्रैकर चैनल पर Mi 11 Lite 4G को लेकर कुछ जानकारी शेयर की गई थी जिसमें रोम के बारे में बताया गया था।

    विज्ञापन

    चैनल पर रोम का वर्जन V12.0.4.0.RKQINXM बताया गया था। Xiaomi ने भारत में Mi 11 Ultra को लॉन्च किया है और Mi 11 सीरीज का यह पहला फोन है जो कि भारत में मौजूद है। अब उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस सीरीज के अन्य मॉडल को भी भारत में पेश करेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Mi 11 Lite 4G ग्लोबल वेरियंट की स्पेसिफिकेशन

    फोन में 6.55 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का सपोर्ट है और ब्राइटनेस, 800 निट्स है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है और इस पर गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन है। फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR4X रैम और 128 जीबी की UFS 2.2 स्टोरेज है।

    कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का टेलीमैक्रो लेंस है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें