Samsung Galaxy M32 का सपोर्ट पेज हुआ लाइव, जल्द होगा भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 26 May 2021 10:57 AM IST
सार

Samsung Galaxy M32 का सपोर्ट पेज सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, हालांकि वेबपेज ने फोन के बारे में या लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Samsung Galaxy M32 Support Page Goes Live in India Hints at Imminent Launch
Samsung Galaxy A32 for demo - फोटो : amarujala

    विस्तार

    सैमसंग की एम सीरीज का नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M32 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। Samsung Galaxy M32 का सपोर्ट पेज सैमसंग की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, हालांकि वेबपेज ने फोन के बारे में या लॉन्चिंग तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Galaxy M32 सैमसंग के पुराने फोन Galaxy M31s का अपग्रेडेड वर्जन होगा।

    Galaxy M32 के सपोर्ट पेज पर फोन का मॉडल नंबर SM-M325F/DS बताया गया है। इस फोन को कुछ दिन पहले ही भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की वेबसाइट पर भी देखा गया था। मॉडल नंबर SM-M325F/DS में DS का मतलब डुअल सिम है।

    विज्ञापन

    Samsung Galaxy M32 को इससे पहले Geekbench पर भी देखा गया है जहां से फोन के कुछ फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित ऑक्टाकोर MT6769V/CT प्रोसेसर मिल सकता है जो कि मीडियाटेक हीलियो G80 का कोडनेम है। इसके अलावा फोन में कम-से-कम 6 जीबी रैम मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Galaxy M32 में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है जिसके साथ 15W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा सैमसंग के इस फोन में ब्लूटूथ v5 मिलेगा। यह भी खबर है कि Galaxy M32 इसी साल फरवरी में लॉन्च हुए Galaxy A32 4G का अपग्रेडेड वर्जन होगा। यदि वास्तव में ऐसा होता है तो Galaxy M32 में 6.4 इंच की डिस्प्ले मिलेगी।

    Samsung Galaxy A32 4G की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy A32 4G में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी यू नॉच डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।

    Samsung Galaxy A32 4G का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो Samsung Galaxy A32 में क्वॉड कैमरा सेटअप है जिसमें मेन लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.8 है। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और चौता लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें