टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांच को दोगुना करने के लिए कू ने लॉन्च किया क्रिकेट चैट टैब
आईसीसी मेन टी20 विश्व कप की शुरुआत के बाद से क्रिकेटर और कमेंटेटर केवल अंग्रेजी और हिंदी में ही नहीं, बल्कि कई देशी भाषाओं में अपने विश्लेषण साझा कर रहे हैं।

विस्तार
यूजर्स का जुड़ाव बढ़ाने के उद्देश्य से, कू ने अपने प्लेटफॉर्म पर क्रिकेट प्रशंसकों को नया अनुभव प्रदान करने के लिए नए फीचर्स शुरू किए हैं। प्लेटफॉर्म ने एक क्रिकेट चैट टैब पेश किया है जो दिग्गज क्रिकेटरों, कमेंटेटरों और कॉन्टेंट क्रिएटर्स की आपसी बातचीत करने का मौका देता है। इस चैट टैब में लाइव स्कोर विजेट्स और मैच स्कोर रियल टाइम में मिलता है। भारत में कू के 15 मिलियन यूजर्स हो गए हैं। दुबई में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में भारत आज रात यानी 6 नवंबर को अफगानिस्तान के साथ खेलेगा। टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ हुए अपने पिछले दो मुकाबले हार चुकी है।
इस प्लेटफॉर्म पर वीरेंद्र सहवाग, वसीम अकरम, वेंकटेश प्रसाद, निखिल चोपड़ा, सैयद सबा करीम, पीयूष चावला, हनुमा विहारी, जोगिंदर शर्मा, प्रवीण कुमार, वीआरवी सिंह, अमोल मजूमदार, विनोद काम्बली, वसीम जाफर, आकाश चोपड़ा, दीप दासगुप्ता जैसे क्रिकेटरों के काफी संख्या में प्रशंसक मौजूद हैं। आईसीसी मेन टी20 विश्व कप की शुरुआत के बाद से क्रिकेटर और कमेंटेटर केवल अंग्रेजी और हिंदी में ही नहीं, बल्कि कई देशी भाषाओं में अपने विश्लेषण साझा कर रहे हैं।
क्रिकेट को अपने प्लेटफॉर्म पर लोकप्रिय बनाने के लिए कू एप ने हैशटैग #KooKiyaKya हैशटैग पेश किया है। इसके अलावा कंपनी ने अपना पहला टेलीविज़न अभियान भी लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म ने एक यूजर्स प्रतियोगिता कू क्रिएटर कप भी शुरू की है जो कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए मैचों के बारे में मीम, वीडियो और रीयल-टाइम #Koomentary के जरिए अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने और रोमांचक पुरस्कार जीतने का अवसर प्रदान करेगा। पिछले वर्ष अपनी स्थापना के बाद से, कू ने 15 मिलियन से अधिक यूजर्स बनाये हैं। इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म की भारत में प्रतिस्पर्धा ट्विटर के साथ है। यह सात से अधिक भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है।
- मोटोरोला का बजट स्मार्टफोन Moto E30 हुआ लॉन्च, मिलेगी पंचहोल डिजाइन
- मुसीबत: Windows 11 के अपडेट के साथ गायब हो गए ये काम के फीचर्स, एक ट्रिक से बन सकता है काम
- itel Vision 2S Review: क्या जियो फोन नेक्स्ट को कड़ी टक्कर देता है यह बजट फोन?
- Whatsapp: अब चार डिवाइस में एक साथ चला सकेंगे व्हाट्सएप, मोबाइल में इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत