Whatsapp: अब चार डिवाइस में एक साथ चला सकेंगे व्हाट्सएप, मोबाइल में इंटरनेट की नहीं होगी जरूरत

Jeet Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJeet Kumar
Sat, 06 Nov 2021 11:07 AM IST
सार

स्मार्टफोन के बिना व्हाट्सएप वेब का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को बीटा प्रोग्राम में शामिल होना होगा। इसके बाद ही कोई यूजर इस फीचर को उपयोग कर पाएगा।

विज्ञापन
Whatsapp India: Whatsapp new update how to use whatsappweb without connecting via smartphone
व्हाट्सएप वेब - फोटो : व्हाट्सएप

    विस्तार

    व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट लाता रहता है, अब कंपनी ने मल्टी-डिवाइस फीचर लॉन्च किया है इसकी मदद से कोई भी यूजर चार डिवाइस में व्हाट्सएप का उपयोग कर पाएगा। इस फीचर की खास बात यह है कि इसके मिलने के बाद यूजर्स को व्हाट्सएप को लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल करने के लिए फोन को इंटरनेट से लगातार कनेक्ट रखने की जरूरत नहीं होगी।

    इस फीचर की मदद से व्हाट्सएप वेब यूजर्स स्मार्टफोन के बिना इंटरनेट कनेक्शन पर मैसेज भेज और प्राप्त कर सकते हैं। स्मार्टफोन के बिना व्हाट्सएप वेब का उपयोग करने के लिए, उपयोगकर्ता को बीटा प्रोग्राम में शामिल होना होगा। इसके बाद ही यूजर इस फीचर को उपयोग कर पाएगा। यह फीचर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का समर्थन करता है, और इसलिए इसके माध्यम से की गई सभी चैट सुरक्षित रहेंगी।

    विज्ञापन

    अगर आप भी बीटा के इस संस्करण में शामिल होना चाहते हैं और स्मार्टफोन के बिना व्हाट्सएप का उपयोग करना चाहते हैं तो आपको स्मार्टफोन को व्हाट्सएप के उस संस्करण से लिंक करना होगा, जिसका वे उपयोग कर रहे हैं, जिसमें व्हाट्सएप वेब, डेस्कटॉप या पोर्टल शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालाँकि, प्रक्रिया को केवल एक बार करने की आवश्यकता है। इसके बाद यूजर्स अपने स्मार्टफोन के बिना भी व्हाट्सएप वेब एक्सेस कर सकेंगे। कुछ उपकरणों के लिए, फीचर में सीधे व्हाट्सएप वेब या डेस्कटॉप के माध्यम से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग भी शामिल है।

    ऐसे शामिल हो मल्टी-डिवाइस फीचर के बीटा प्रोग्राम में

    • अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप खोलें
    • होम पेज के ऊपरी दाएं कोने में तीन-बिंदु दिखेंगे, उसके अंदर मेनू पर जाएं
    • लिंक्ड डिवाइसेस पर टैप करें
    • व्हाट्सएप मल्टी-डिवाइस बीटा के बारे में जानकारी दिखेगी
    • नीचे ज्वाइंन बीट प्रोग्राम दिखेगा शामिल होना चाहते हैं तो उस पर टैप करें
    • लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैबलेट पर व्हाट्सएप खोलें
    • स्मार्टफोन पर स्कैनर के माध्यम से डिवाइस पर क्यूआर कोड को स्कैन करें
    • दोनों डिवाइस अब कनेक्ट हो जाएंगे और व्हाट्सएप वेब संदेशों को सिंक्रोनाइज करेगा
    • एक बार कनेक्ट होने के बाद, उपयोगकर्ता व्हाट्सएप वेब के माध्यम से संदेश भेज और प्राप्त कर सकेगा
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें