मोटोरोला का बजट स्मार्टफोन Moto E30 हुआ लॉन्च, मिलेगी पंचहोल डिजाइन

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 06 Nov 2021 03:32 PM IST
सार

Moto E30 को फिलहाल दक्षिण अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। Moto E30 की कीमत 529,900 कोलम्बिया पेसो यानी करीब 10,200 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की है। फोन को ब्लू और अर्बन ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
Moto E30 launched With Triple Rear Cameras Android 11 Price and Specifications
Moto E30 - फोटो : Motorola

    विस्तार

    मोटोरोला ने अपने नए स्मार्टफोन Moto E30 को लॉन्च कर दिया है। Moto E30 काफी हद तक Moto E40 जैसा ही है जिसे पिछले महीने यूरोप और भारतीय बाजार में पेश किया गया है। Moto E30 के साथ पंचहोल डिस्प्ले दी गई है और इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। Moto E30 को गूगल के एंड्रॉयड गो के साथ पेश किया गया है।

    Moto E30 की कीमत और उपलब्धता

    Moto E30 को फिलहाल दक्षिण अमेरिकी बाजार में लॉन्च किया गया है। Moto E30 की कीमत 529,900 कोलम्बिया पेसो यानी करीब 10,200 रुपये है। यह कीमत 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की है। फोन को ब्लू और अर्बन ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। फोन की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। पिछले महीने Moto E40 को भारत में 9,499 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

    विज्ञापन

    Moto E30 की स्पेसिफिकेशन

    Moto E30 में एंड्रॉयड 11 का गो एडिशन दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। डिस्प्ले का पैनल मैक्स विजन आईपीएस है। इसके अलावा आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में Unisoc T700 ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Moto E30 का कैमरा

    मोटोरोला के इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ और तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए मोटोरोलाके इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

    Moto E30 की बैटरी

    Moto E30 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ v5, GPS/A-GPS, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन मे रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन को IP52 की रेटिंग मिली है। इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जिसके साथ 10W की चार्जिंग का सपोर्ट है। बैटरी लाइफ को लेकर 40 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें