Kolkata Case: गूगल पर 20 लाख से अधिक सर्चेज, X पर 10 में पांच हैशटैग इसी पर, हो रही न्याय की मांग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 16 Aug 2024 02:31 PM IST
सार

लोगों का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने इस केस की शुरुआती जांच में ही इतनी लापरवाही कर दी है कि सीबीआई को आगे परेशानी होगी। लोगों ने कोलकाता पुलिस पर केस के सबूतों से छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Kolkata female doctor murder case social media users wants only justice demands President Rule
Kolkata Case - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म हत्या के बाद देश का प्रत्येक नागरिक क्रोध से लाल हुआ पड़ा है। डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं उसके प्राइवेट पार्ट से 150 ग्राम सीमन मिला है। घटना के बाद कोलकाता पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक आरोपी को पकड़ा है, लेकिन सवाल अब भी वही है कि क्या संजय ने अकेले इतने वीभत्स कांड को अंजाम दिया? अभी तक जो सबूत सामने आए हैं उससे साफ जाहिर होता है कि यह रेप नहीं, बल्कि विभत्स गैंगरेप है। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है, लेकिन पूरा देश एक बार फिर से न्याय मांग रहा है। आम आदमी की ताकत सोशल मीडिया है और इसी सोशल मीडिया के जरिए वह गुस्सा जाहिर कर रहा है और न्याय की मांग कर रहा है।

    आज यानी 16 अगस्त को 10-11 बजे के बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंड हो रहे 10 में से पांच हैशटैग कोलकाता केस से जुड़े थे। खबर लिखे जाने तक इनमें से केवल #justicefor..... के साथ 1,85,000 पोस्ट हुए थे। इस हैशटैग के साथ लोग पीड़िता के लिए तत्काल प्रभाव से न्याय की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई न्याय की गुहार लगा रहा। इसके अलावा #KolkataDoctor, #यह_आज़ादी_झूठी_है के साथ भी लोग न्याय की मांग कर रहे हैं कि आजादी ऐसी होनी चाहिए कि मां, बहन, बेटियां सुरक्षित रहें। #Shameless, #KolkataPolice, #KolkataDoctorDeath जैसे हैशटैग के जरिए लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    आज सुबह से एक्स पर एक और हैशटैग ट्रेंड कर रहा है और वह #PresidentRule है। कोलकाता की इस विभत्स घटना के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कोलकाता में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स ने कोलकाता पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। यूजर्स पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की भी मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सारे सबुत होने के बाद ही त्वरित और उचित कार्यवाई नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि कोलकाता पुलिस ने इस केस की शुरुआती जांच में ही इतनी लापरवाही कर दी है कि सीबीआई को आगे परेशानी होगी। लोगों ने कोलकाता पुलिस पर केस के सबूतों से छेड़छाड़ के भी आरोप लगाए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें