Google AI Overviews: छह देशों में लॉन्च हुआ गूगल का यह AI फीचर, भारतीय यूजर्स को मिलेगा स्पेशल एक्सेस
गूगल के मुताबिक एआई ओवरव्यू एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को किसी टॉपिक पर बहुत ही सटीक और संक्षिप्त जानकारी देता है। एआई ओवरव्यू को जब अमेरिका में लॉन्च किया गया था तो यह सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध था लेकिन भारत में इसे हिंदी में भी पेश किया गया है।

विस्तार
गूगल ने Google AI Overviews को भारत समेत छह अन्य देसों में भी लॉन्च कर दिया है। गूगल ने इसकी घोषणा अपने वार्षिक इवेंट Google I/O में की थी, लेकिन अभी तक यह सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था।
अब गूगल एआई ओवरव्यू को भारत के अलावा ब्रिटेन, जापान, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। गूगल के मुताबिक एआई ओवरव्यू एक ऐसा फीचर है जो यूजर्स को किसी टॉपिक पर बहुत ही सटीक और संक्षिप्त जानकारी देता है। एआई ओवरव्यू को जब अमेरिका में लॉन्च किया गया था तो यह सिर्फ अंग्रेजी में ही उपलब्ध था लेकिन भारत में इसे हिंदी में भी पेश किया गया है।
गूगल सर्च के सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर हेमा बुदराजू ने नए फीचर को लेकर ब्लॉग में कहा, "इन बाजारों में हमारे परीक्षण के माध्यम से, हमने पाया है कि लोग एआई ओवरव्यू के साथ सर्च का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं और उन्हें अपने सर्च रिजल्ट अधिक उपयोगी लगते हैं। वास्तव में, परीक्षण के हिस्से के रूप में, हमने देखा है कि भारतीय उपयोगकर्ता अन्य देशों की तुलना में एआई ओवरव्यू प्रतिक्रियाओं को अधिक बार सुनते हैं।
- Meta AI: मेटा एआई वॉयस मोड पर काम कर रहा व्हाट्सएप, मिलेंगी 10 अलग-अलग वॉयस
- BSNL 4G: नए सिम कार्ड को कैसे करें एक्टिव, जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- Google Pixel 9 vs Google Pixel 8: किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा, क्या खर्च करना चाहिए 11,000 रुपये एक्स्ट्रा?
- मौका-मौका: Pixel 9 के लॉन्च होते ही सस्ता हो गया Pixel 8, मिल रही 23 हजार रुपये की छूट