Files by Google: एक साथ आ रहे कई सारे एआई फीचर्स, एक क्लिक में होंगे कई काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 14 Aug 2024 03:59 PM IST
सार

Files by Google के साथ सर्किल टू सर्च फीचर को टेस्ट कर लिया गया है और जल्द ही इसका अपडेट रिलीज होगा। इसके अलावा Files by Google को एआई समरी फीचर भी मिलने वाला है जिसकी मदद से उन फाइल को एक क्लिक में खोजा जा सकेगा जिनमें टेक्स्ट हैं।

विज्ञापन
Files by Google Reportedly Getting Circle to Search for Images
Files by Google - फोटो : GOOGLE

    विस्तार

    गूगल के पास एक एप है जिसका नाम Files by Google है। यह एप एक फाइल ब्राउजिंग और एप मैनेजमेंट एप है जो कि अब और भी स्मार्ट होने जा रहा है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक Files by Google को सर्किल टू सर्च फीचर मिलने जा रहा है जो कि एक एआई फीचर है।

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Files by Google के साथ सर्किल टू सर्च फीचर को टेस्ट कर लिया गया है और जल्द ही इसका अपडेट रिलीज होगा। इसके अलावा Files by Google को एआई समरी फीचर भी मिलने वाला है जिसकी मदद से उन फाइल को एक क्लिक में खोजा जा सकेगा जिनमें टेक्स्ट हैं।

    विज्ञापन

    9to5Google की एक रिपोर्ट के मुताबिक Files by Google एप में सर्किल टू सर्च फीचर इमेज व्यू मोड में काम करेगा। जैसे ही आप किसी फोटो को ओपन करेंगे तो आपको एक पॉपअप नोटिफिकेशन मिलेगा। यह फीचर सबसे पहले पिक्सल और सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज के साथ पेश किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें