IRAN: व्हाट्सएप और गूगल प्ले पर लगा बैन हटा, सरकार-विरोधी प्रदर्शनों के कारण लगा था प्रतिबंध
अमेरिका-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Twitter और YouTube पर लगे प्रतिबंधों को तकनीकी रूप से कुशल ईरानी यूजर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करके आसानी से दरकिनार कर देते हैं।

विस्तार
ईरानी अधिकारियों ने मेटा के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp और Google Play पर लगे प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। यह कदम इंटरनेट पर लगे प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है। ईरानी राज्य मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस्लामिक गणराज्य में इंटरनेट एक्सेस पर दुनिया के सबसे कड़े नियंत्रण लगाए गए हैं, हालांकि अमेरिका-आधारित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Twitter और YouTube पर लगे प्रतिबंधों को तकनीकी रूप से कुशल ईरानी यूजर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का उपयोग करके आसानी से दरकिनार कर देते हैं।
ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी IRNA ने मंगलवार को बताया, "WhatsApp और Google Play जैसे कुछ लोकप्रिय विदेशी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध हटाने के लिए सकारात्मक बहुमत वोट मिला है।" यह निर्णय राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद लिया गया। ईरान के सूचना और संचार प्रौद्योगिकी मंत्री सत्तार हाशमी ने IRNA को बताया, "आज इंटरनेट प्रतिबंधों को हटाने की दिशा में पहला कदम उठाया गया है।"
- Airtel Down: देश के कई शहरों में ठप पड़ीं एयरटेल की सेवाएं, मोबाइल से लेकर ब्रॉडबैंड तक पड़े बंद
- New IT Rule: सरकार पढ़ेगी सारे मैसेज, सभी WhatsApp और फोन कॉल होंगे रिकॉर्ड, जानें सच्चाई
- Instagram Update: आ रहा है शानदार फीचर, एक सप्ताह पुरानी हाईलाइट्स भी देख सकेंगे
- आपके आधार का हो सकता है गलत इस्तेमाल, ऐसे करें लॉक