Update: Instagram में आया शानदार अपडेट, अब भेजने के बाद भी एडिट कर सकेंगे मैसेज
अब इंस्टाग्राम यूजर्स भी व्हाट्सएप और फेसबुक की तरह भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने इस फीचर के बारे में बहुत पहले जानकारी दी थी और लंबे समय से इस फीचर की टेस्टिंग चल रही थी।

विस्तार
मेटा ने Instagram यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब इंस्टाग्राम यूजर्स भी व्हाट्सएप और फेसबुक की तरह भेजे गए मैसेज को एडिट कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ने इस फीचर के बारे में बहुत पहले जानकारी दी थी और लंबे समय से इस फीचर की टेस्टिंग चल रही थी।
इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज को एडिट करने के लिए एक समय सीमा तय की गई है यानी आप कभी भी मैसेज को एडिट नहीं कर सकेंगे। नए अपडेट के मुताबिक इंस्टाग्राम पर भेजे गए मैसेज को भेजने के 15 मिनट तक एडिट कर सकेंगे। बता दें कि यह फीचर व्हाट्सएप, फेसबुक और टेलीग्राम पर काफी समय से है।
बता दें कि Instagram एक और बड़ा अपडेट जारी करने वाला है। Instagram के इस नए अपडेट के बाद यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बैकग्राउंड इमेज को बदल सकेंगे, हालांकि इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।
इंस्टाग्राम के इस नए फीचर को‘Backdrop’ नाम दिया गया है। इसकी जानकारी मेटा के जेनरेटिव एआई प्रमुख अहमद अल ढाले ने दी है। फिलहाल बैकड्रॉप फीचर केवल अमेरिकी यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- कितने तरह के होते हैं डीपफेक, यहां जानें
- Tech News: गूगल जल्द जारी करेगा नया अपडेट, एंड्रॉयड यूजर्स को मिलेगा आईफोन का यह बड़ा फीचर
- अलर्ट: साइबर फ्रॉड के सबसे ज्यादा शिकार हो रहे इंजीनियर, अब पुणे के टेकी को लगा 17 लाख का चूना
- दूरसंचार विधेयक 2023: होने जा रहे हैं ये 10 बड़े बदलाव, तीन साल की जेल और 50 लाख जुर्माने का भी प्रावधान