भारतीयों के Good Morning मैसेज से गूगल भी परेशान, नए साल पर WhatsApp हुआ था बंद

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Indians are Sending to much Good Morning Messages and creating headaches in Silicon Valley
Good Morning

    सुबह अपने प्रियजनों को व्हाट्सऐप पर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजना-पाना कई के लिए सामान्य है, कई नापसंद होने के बावजूद ये संदेश सह रहे हैं। इनका नुकसान अब सामने आया है, इन ‘गुड मॉर्निंग’ संदेशों की वजह से बड़ी संख्या में स्मार्टफोन जाम हो रहे हैं, व्हाट्सऐप और विभिन्न वेबसाइट्स के सर्वर ओवरलोड हो रहे हैं। वॉल स्ट्रीट जनरल में मंगलवार को गूगल के शोधकर्ताओं के हवाले से इस बारे में रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। अमेरिका में गूगल के इन अध्ययनकर्ताओं ने जानना चाहा था कि भारत में ऐसा क्या हो रहा है कि स्मार्टफोन लगातार जाम हो रहे हैं। यह भी सामने आया कि ये संदेश इतनी मात्रा में भेजे जा रहे हैं कि यहां हर तीन में एक फोन में स्पेस ही खत्म हो जा रहा है।

    रिपोर्ट में कहा गया है 2018 के स्वागत और 2017 की रुखसती के लिए ही अकेले भारतीयों ने 2 हजार करोड़ संदेश व्हाट्सऐप से भेज डाले। इतने संदेश दुनिया में किसी ने नहीं भेजे थे। भारतीयों के तेजी से ऑनलाइन होने के बाद आई इन संदेशों की बाढ़ से यह स्थितियां बनी हैं। खास बात है कि ये संदेश सीधे सादे शब्दों में ही नहीं होते, बल्कि तस्वीरों के साथ होते हैं, या तस्वीरों में ही इन संदेशों को पेस्ट किया हुआ होता है। शब्दों (टेक्स्ट) का साइज कम होता है और तस्वीरों का ज्यादा, इसकी वजह से संदेश हैवी हो जाता है और वॉट्सएप सर्वर ओवरलोड हो जा रहे हैं। नए साल पर कई देशों में वॉट्स एप के सर्वर दो दफा इन संदेशों की वजह से क्रैश हो चुके हैं।

    विज्ञापन

    हम गुड मॉर्निंग संदेशों का डीएनए समझना चाह रहे थे : गूगल

    alternatives of Google search engine
    alternatives of Google search engine

    गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर जोश वुडवर्ड ने बताया कि वे महीनों से इन गुड मॉर्निंग संदेशों का डीएनए समझने का प्रयास कर रहे थे। यह काफी मुश्किल काम है। बीते पांच वर्ष में केवल ‘गुड मॉर्निंग’ शब्द के साथ भेजे जा रहे संदेश 10 गुना बढ़े हैं। इस तरह की इमेज सर्च करने वालों की संख्या भी 10 गुना बढ़ी। गूगल ने हाल में एक ऐप ‘फाइल्स गो’ लॉन्च किया। इसमें गुड मॉर्निंग संदेशों को डिलीट करने का फंक्शन दिया गया है। जिसके लिए इसे काफी सराहा गया, एक करोड़ बार इसे डाउनलोड किया गया, अधिकतर डाउनलोड भारत में हुए। गूगल का दावा है कि हर यूजर ने कम से कम एक जीबी का डाटा अपने फोन से इस ऐप के जरिए हटाया। व्हाट्सऐप ने तो स्टेटस रखने की प्रथा भी शुरू करवा दी ताकि एक ही बार में यूजर्स अपने फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट्स को इस स्टेट्स में संदेश लिखकर पढ़ने का अवसर दें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल और व्हाट्सऐप की सारी कोशिशें हुई बेकार

    WhatsApp
    WhatsApp

    इसके बावजूद संदेशों में कमी नहीं आई है। गुड मॉर्निंग संदेश भेजने और जवाब पाने का हम में कई भारतीयों का चस्का ऐसा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी यह कहने से नहीं चूके कि वे ‘नरेंद्र मोदी एप’ पर गुड मॉर्निंग मैसेज भेजते हैं तो पांच-छह सांसदों के अलावा बाकी कोई बीजेपी सांसद जवाब तक नहीं देता।

    यह भी जानिए आंकड़ों में

    - दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट डेटा उपयोग भारतीय कर रहे हैं

    - 2017 में हर रोज करीब चार करोड़ जीबी डेटा उपयोग रहा था

    - व्हाट्सऐप का उपयोग भारत में करीब 20 करोड़ नागरिक कर रहे हैं

    - इंटरनेट तक पहुंच करीब 52 करोड़ नागरिकों की, 2021 तक इसके 83 करोड़ होने की उम्मीद

    - अभी 80 प्रतिशत इंटरनेट डेटा मोबाइल फोन पर उपयोग हो रहा

    -लंबे समय तक टीवी देखने और कम बिजली खपत करने के लिए कॉर्निया तकनीक

    -डॉल्बी डिजिटल प्लस साउंड टेक्नोलॉजी के साथ बेहतर ऑडियो क्वालिटी

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें