Cyber Alert: इन यूजर्स पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, सरकार ने जारी किया सेफ्टी अलर्ट
इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी सीईआरटी-इन ने लोकप्रिय नेटवर्किंग कंपनी सिस्को प्रोडक्ट की तीन कमजोरियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे यूजर्स पर हैकर्स साइबर हमला कर सकते हैं।

विस्तार
भारतीय यूजर्स पर साइबर हमले का डर बना रहता है। ऐसे में सरकार समय-समय पर लोगों को सतर्क करती रहती है। हाल ही में इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम यानी सीईआरटी-इन ने मशहूर नेटवर्किंग कंपनी सिस्को प्रोडक्ट की तीन खामियों के लेकर एडवाइजरी जारी की है। सीईआरटी-इन के मुताबिक, सिस्को कंपनी के कंप्यूटर सिस्टम के डेटा पर हैकर्स एक्सेस ले रहे हैं।
सीईआरटी-इन ने सिस्को एडेप्टिव सिक्योरिटी एपलाएंस यानी एएसए सॉफ्टवेयर और फायरपावर थ्रेड डिफेंस यानी एफटीडी सॉफ्टवेयर को गलत कमांड के साथ ऑपरेटिंग सिस्टम के रुट लेवल पर हमला कर सकते हैं। इससे डिवाइस फिर से रिलोड हो सकता है, इसका रिजल्ट ये सर्विस के लिए मना कर सकता है। सीईआरटी-इन ने अपनी हालिया एडवाइजरी में कहा है कि ये खामियां रिस्टॉर के समय पर फाइल को बैकअप करते वक्त आ सकती है। रिपोर्ट में बताया है कि हैकर्स इन खामियों को किसी प्रभावित डिवाइस में बैकअप फाइल की तरह जोड़ी जा सकती है। एजेंसी के मुताबिक, हैकर्स एचटीटीपी हैडर भेजकर टारगेट लोगों की सर्विस को बाधित किया जा सकता है।
वहीं, यूजर्स के डिवाइस की डीओएस कंडीशन होने पर डिवाइस फिर से रिलोड होगा। ऐसे में हैकर्स एचटीटीपी हैडर भेजकर यूजर्स के वेब सर्वर को टारगेट किया जा सकता है। इसमें तीसरा कोड की जो खामी मिली है वो है किसी फाइल को सिस्टम फ्लैश मेमोरी से पढ़ते हुए गलत वेरिफिकेशन के लिए मौजूद होती है। ऐसे में एजेंसी ने एडवाइजरी देते हुए कहा है कि यूजर्स को जल्द से जल्द सिस्को अपडेट को हासिल करना चाहिए।