Laptop Tips: नए लैपटॉप को खरीदने के बाद तुरंत करें ये पांच सेटिंग, हमेशा फायदे में रहेंगे
Buying Laptop: वैसे तो पहले के मुकाबले लैपटॉप का सेटअप करना अब बहुत ही आसान है लेकिन कुछ ऐसे चीजें भी हैं जिनकी सेटिंग आज भी जरूरी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि नए लैपटॉप को खरीदने के बाद आपको कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स और कंफिग्रेशन को तुरंत करना चाहिए। आइए जानते हैं...

फेस्टिव सीजन में लोगों ने खूब नए लैपटॉप की खरीदारी की है। आप में से कुछ लोगों ने नया लैपटॉप खरीदा होगा। वैसे तो पहले के मुकाबले लैपटॉप का सेटअप करना अब बहुत ही आसान है लेकिन कुछ ऐसे चीजें भी हैं जिनकी सेटिंग आज भी जरूरी है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे कि नए लैपटॉप को खरीदने के बाद आपको कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स और कंफिग्रेशन को तुरंत करना चाहिए। आइए जानते हैं...

विंडोज अपडेट चेक करें
- सबसे पहले अपने ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट करें। इससे आपको नए सुरक्षा पैच और बेहतर परफॉरमेंस मिलती है। "Settings" > "Update & Security" में जाकर "Check for Updates" पर क्लिक करें।

एंटीवायरस और सिक्योरिटी सेटअप करें
- यदि लैपटॉप में एंटीवायरस प्री-इंस्टॉल नहीं है, तो एक अच्छा एंटीवायरस इंस्टॉल करें। यदि आपका ऑपरेटिंग सिस्टम Windows है, तो Windows Defender को अपडेट करें और सुरक्षित सेटिंग्स ऑन करें।