अमर उजाला
Mon, 4 November 2024
आप भी स्लो इंटरनेट से परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। हम आपको स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताएंगे।
अगर आपका इंटरनेट स्लो चल रहा है तो सबसे पहले फोन की सेटिंग्स चेक करें।
फोन की सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाएं और preferred type of network को 5G या Auto सेलेक्ट करें।
इसके अलावा नेटवर्क सेटिंग्स में Access Point Network (APN) की सेटिंग भी चेक करें, क्योंकि स्पीड के लिए सही APN का होना जरूरी है।
एपीएन सेटिंग के मीनू में जाकर सेटिंग को डिफॉल्ट रूप से सेट करें। इसके अलावा फोन में मौजूद सोशल मीडिया पर नजर रखें।
फेसबुक, x और इंस्टाग्राम जैसे एप स्पीड कम कर देते हैं और डाटा भी ज्यादा खपत करते हैं। इनकी सेटिंग्स में जाकर ऑटो प्ले वीडियो को बंद कर दें।
यदि सबकुछ करने के बाद भी स्पीड नहीं मिल रही है तो अपने फोन की नेटवर्क सेटिंग को रीसेट कर दें।
डिफॉल्ट नेटवर्क सेटिंग पर अच्छी स्पीड मिलने की पूरी संभावना रहती है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें