Twitter Hack: सरकार ने ट्विटर से मांगा शिकार हुए भारतीय यूजर्स का हिसाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 18 Jul 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Twitter India Users Hack News: Govt issues notice to Twitter after recent hack targeting global high-profile users
twitter hack - फोटो : social media

    एक साथ 130 अकाउंट हैक होने के बाद पूरी दुनिया की नजरें इस वक्त माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर टिकी हैं। 15 जुलाई को 130 हाई-प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट को निशाना बनाया गया जिनमें एपल का हैंडल, बिल गेट्स, बराक ओबामा, अमेरिका के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन, उबर, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क जैसी हस्तियों के अकाउंट शामिल हैं।__IFRAME_BLOCK_0__

    इस हैंकिंग के बाद भारत सरकार की साइबर सिक्योरिटी एजेंसी Cert-In ने ट्विटर से इस हैकिंग में के बारे में जानकारी मांगी है। एजेंसी ने ट्विटर से कहा है इस हैकिंग में शिकार हुए भारतीय यूजर्स के बारे में वह जानकारी उपलब्ध कराए।

    विज्ञापन

    इसके अलावा एजेंसी ने ट्विटर से उन यूजर्स का भी डीटेल मांगा है जिन्होंने हैकिंग के बाद ट्वीट के साथ शेयर किए गए लिंक पर विजिट किया है, हालांकि ट्विटर ने अभी तक इस मामले पर भारत सरकार कोई जवाब नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: Twitter Hack: ट्विटर ने कहा- आठ अकाउंट्स का डाटा हैकर ने किया डाउनलोड

    बता दें कि 15 जुलाई को बिल गेट्स और बराक ओबामा जैसी हस्तियों को हैकर ने बिट्क्वाइन स्कैम के लिए शिकार बनाया। बिल गेट्स के अकाउंट पर हैकर ने लिखा- हर कोई मुझसे कह रहा है कि ये समाज को वापस देने का वक्त है, तो मैं कहना चाहता हूं कि अगले तीस मिनट में मुझे जो पेमेंट भेजी जाएगी, मैं उसका दोगुना लौटाऊंगा।

    आप 1000 डॉलर्स का बिटक्वाइन भेजिए, मैं 2,000 डॉलर्स वापस भेजूंगा। अभी तक मौजूद जानकारी के मुताबिक इस हैकिंग के बाद हैकर ने 373 ट्रांजेक्शन किए हैं जिसके जरिए उसकी कमाई करीब BTC 12.86252562 हुई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें