Facebook की नई पॉलिसी, कानूनी दिक्कत होने पर किसी भी पोस्ट को करेगा डिलीट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 02 Sep 2020 03:18 PM IST
Facebook to Remove or Restrict Access to Any Content to Avoid Legal Risks
Facebook New Policy - फोटो : amarujala

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक एक अक्तूबर से अपनी पॉलिसी में बदलाव करने जा रही है। फेसबुक दुनियाभर के यूजर्स को पॉलिसी में बदलाव को लेकर नोटिफिकेशन भेज रही है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि फेसबुक उन सभी पोस्ट या कंटेंट को अपने प्लेटफॉर्म से डिलीट या फिर ब्लॉक कर देगा जिससे उसे किसी कानूनी पचड़े में पड़ने का खतरा होगा।

    नोटिफिकेशन में क्या लिखा है?

    फेसबुक ने एक नोटिफिकेशन के जरिए यूजर्स को नई पॉलिसी के बारे में जानकारी दी है। नोटिफिकेशन में लिखा है, 'यदि हमें लगता है कि आपके किसी पोस्ट को डिलीट करने या उसकी पहुंच को सीमित करने से फेसबुक को प्रतिकूल कानूनी या नियामक प्रभावों से बचने में मदद मिलती है तो हम ऐसा कर सकते हैं।'

    साफ शब्दों में कहें तो यदि फेसबुक आपके कारण किसी कानूनी पचड़े में फंसता है तो वह आपके किसी भी पोस्ट को डिलीट कर देगा या फिर उसकी पहुंच को सीमित कर देगा। यह नई पॉलिसी फेसबुक की सेवा की धारा 3.2 के तहत लागू होगी।

    क्या हैं दिक्कतें?

    फेसबुक की इस पॉलिसी को लेकर लोगों के मन में बहुत सारे सवाल उमड़ रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि किसी कंटेंट को सीमित (Restrict) करने की सीमा क्या होगी? कैसे तय होगा कि किसी यूजर के पोस्ट से कंपनी को कानूनी दिक्कत हो सकती है?

    ऐसे में लोगों को डर है कि फेसबुक कानूनी पचड़े में पड़ने का बहाना देकर किसी भी कंटेंट को डिलीट कर सकता है। कई लोगों का यह भी मानना है कि फेसबुक अपनी नई पॉलिसी से लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें