न्यूज के लिए अलग से सेक्शन लॉन्च करेगा फेसबुक, पब्लिशर्स से चल रही है बातचीत

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 21 Oct 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Facebook To launch News Section Reaches Deal With Wall Street Journal and other Publisher
फेसबुक - फोटो : pexels.com

    फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया को दुनिया का पांचवां स्तंभ बताया था। जुकरबर्ग ने कहा था कि सोशल मीडिया के कारण आज आम आदमी के हाथों में सत्ता है। लोग अपनी बातों को सोशल मीडिया के जरिए दुनिया तक पहुंचाने में सफल हुए हैं।

    वहीं अब खबर है कि फेसबुक अपने प्लेटफॉर्म के लिए अलग से न्यूज सेक्शन लॉन्च करने वाला है। इसके लिए वह कई बड़े पब्लिशर्स से बातचीत कर रहा है। द वॉल स्ट्रीट जनरल ने खुद अपनी रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की है।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने न्यूज सेक्शन के लिए न्यूयॉर्क टाइम्स के साथ भी साझेदारी की है। इसके अलावा इस लिस्ट में बज्जफीड, वाशिंगटन पोस्ट और बिजनेस इनसाइडर जैसे पब्लिशर्स का भी नाम है। हालांकि इस पार्टनरशिप को लेकर फेसबुक ने कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि मार्क जुकरबर्ग ने इसी साल अप्रैल में न्यूज सेक्शन की बात की थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अभी तक सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक का न्यूज सेक्शन सभी यूजर्स के लिए फ्री होगा, हालांकि फेसबुक न्यूज सेक्शन के लिए पब्लिशर्स को पैसा दे सकता है। बताया जा रहा है कि न्यूज सेक्शन के लिए फेसबुक 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 21 करोड़ रुपये खर्च करने वाला है।

    जुकरबर्ग ने हालिया पोस्ट में लिखा था, 'मेरे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम लोगों को भरोसेमंद समाचार प्राप्त करने और दुनियाभर के पत्रकारों की मदद करने वाले समाधान खोजने में मदद करें।" उन्होंने आगे कहा कि फेसबुक पब्लिशर्स के साथ मिलकर सुनिश्चित करेगा कि उसके प्लेटफॉर्म पर मौजूद कंटेंट ऑरिजनल और सही हो।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें