फ्लिपकार्ट पर पिंच सेल शुरू, शाओमी, मोटो और LG के इन फोन पर भारी छूट

फ्लिपकार्ट पर न्यू पिंच डेज सेल शुरू हो गई है। यह सेल 15 से 17 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में मोटो, शाओमी, लेनेवो और एलजी के कई स्मार्टफोन पर भारी छूट मिल रही है। एलजी के फोन पर तो 21 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

LG G6 पर 21,000 की छूट
इस फोन को 21 हजार रुपये डिस्काउंट के साथ 33,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन में 4 GB रैम, 64 GB स्टोरेज, 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, 13MP+13MP का डुअल रियर कैमरा, 5MP का फ्रंट कैमरा और 3300 mAh बैटरी है।

Moto M
इस फोन पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है। इसे 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
4 GB RAM
64 GB ROM
5.5 inch Full HD Display
16MP Rear Camera
8MP Front Camera
3050mAh Battery